विज्ञापन

Welcome To The Jungle: वेलकम टू द जंगल के गाने 'घिस घिस' की शूटिंग के दौरान 104 डिग्री बुखार में तप रहे थे अक्षय कुमार, फिर भी नहीं रोकी शूटिंग

वेलकम टू द जंगल रिलीज होने को है. इस बीच फिल्म के गाने 'घिस घिस' में नजर आईं एक्ट्रेस ने ANI से बातचीत में अक्षय कुमार की डेडिकेशन की बहुत तारीफ हुई.

Welcome To The Jungle: वेलकम टू द जंगल के गाने 'घिस घिस' की शूटिंग के दौरान 104 डिग्री बुखार में तप रहे थे अक्षय कुमार, फिर भी नहीं रोकी शूटिंग
Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार ने 'घिस घिस' के लिए नहीं की सेहत की परवाह
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की प्रमोशन में जुटे हैं. इस बीच फिल्म के गाने 'घिस घिस' में खिलाड़ी कुमार के साथ नजर आईं अक्षरा सिंह ने उनके बारे में ऐसा खुलासा किया कि आप भी उनकी डेडिकेशन की दाद देंगे. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया कि कैसे अक्षय ने तेज बुखार होने के बावजूद इस गाने की शूटिंग की. ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी बात यह थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें 103-104 डिग्री बुखार था. मैं उन्हें देखती रही और मुझे एहसास हुआ कि वह अपने काम और अपनी कला से कितना प्यार करते हैं. वह बहुत जिम्मेदारी और लगन के साथ काम करते हैं."

अक्षरा ने उस पल को भी याद किया जब उन्हें पता चला कि वह अक्षय कुमार के साथ इस गाने में नजर आएंगी. यह सच में उनके लिए एक सपना सच होने जैसा पल था. एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया. मुझे बताया गया कि 'वेलकम टू द जंगल' में एक गाना है और मुझे वह करना है. मैं थोड़ी हिचकिचाई. बाद में, गणेश आचार्य सर ने मुझे फोन किया और मुझे भरोसा हुआ. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह गाना करूंगी. मैंने पूछा कि यह किस तरह का गाना है और उन्होंने कहा कि यह एक शानदार गाना है और मुझे यह बहुत पसंद आएगा. उन्होंने मुझे इसे करने के लिए एनकरेज किया और जैसे ही मुझे पता चला कि गाना गणेश सर और अक्षय सर के साथ है मैं बिल्कुल ब्लैंक हो गई." 

गाने 'घिस घिस' के बारे में

म्यूजिक वीडियो फिल्म के कॉमेडी वाले माहौल के हिसाब से है और इसमें अक्षय को फिल्म के अंदर ही एक भोजपुरी गाने की शूटिंग करते हुए दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत एक डायरेक्टर से होती है जो परेश रावल से एक हीरो का नाम सजेस्ट करने के लिए कहता है, जिसके बाद वह अक्षय को "टॉप का हीरो जो अब फ्लॉप है. आइटम बॉय बनकर भोजपुरी में घिस रहा है" के तौर पर पेश करते हैं.

इसके बाद अक्षय और अक्षरा का एक डांस वीडियो आता है जिसमें वे एक ठेठ भोजपुरी-स्टाइल गाने पर डांस करते हैं. इसमें रंग-बिरंगे सेट, जबरदस्त कोरियोग्राफी और बहुत ज्यादा एक्सप्रेशन होते हैं. मेकर्स ने इस गाने को इस टैगलाइन के साथ रिलीज किया, "भारत के दिल से आया है एक GenZ बैंगर" 

सितारों का मेला है वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी समेत कई कलाकार हैं. फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है और यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: समांथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, मेटर्निटी लीव को लेकर बताई अपनी प्लानिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshara Singh, Entertainment, Bollywood, Welcome To The Jungle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com