विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2021

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को लेकर इंतजार खत्म, 'दिवाली पर आ रही है पुलिस'- देखें Post

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को लेकर इंतजार खत्म, 'दिवाली पर आ रही है पुलिस'- देखें Post
अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर दी जानकारी
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बीते एक साल से कर रहे हैं. कोरोना महामारी के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को लगातार आगे बढ़ाया जा जा रहा था. हालांकि अब जब महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल खोलने का ऐलान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर चुके हैं तो उम्मीद लगाई जा रही है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) दिवाली में रिलीज हो जाएगी. अक्षय कुमार ने इस संबंध में एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वो रणवीर सिंह और अजय देवगन के साथ पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) से जुड़ी तस्वीर को शेयर कर लिखा है: "आज बहुत सारे परिवार उद्धव ठाकरे को धन्यवाद दे रहे होंगे. सुनकर काफी खुशी हुई कि 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल खोले जा रहे हैं. अब किसी के रोके ना रूकेगी- आ रही है पुलिस." अक्षय कुमार ने इस तरह इस बात का इशारा दे दिया है कि अब 'सूर्यवंशी' को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने भी फिल्म  'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) को लेकर पोस्ट शेयर किया है. बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्य में सिनेमा हॉल और ड्रामा थिएटरों को कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की शर्त पर 22 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Film, Akshay Kumar Film Sooryavanshi, Sooryavanshi, Sooryavanshi Release Date, Diwali 2021, Rohit Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com