विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2023

अक्षय कुमार नहीं चाहते उनके बच्चे देखें उनकी यह फिल्म, वजह जान रह जाएंगे हैरान

हर सितारे की कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो वह चाहते हैं कि उन्हें उनकी फैमिली में कोई नहीं देखे. ऐसी ही एक फिल्म के बारे में अक्षय कुमार ने अपने इस पुराने में वीडियो में बताया है कि यह फिल्म वह क्यों नहीं चाहते कि उनके बच्चे देखें.

अक्षय कुमार नहीं चाहते उनके बच्चे देखें उनकी यह फिल्म, वजह जान रह जाएंगे हैरान
अक्षय कुमार ने बताई यह मजेदार बात
नई दिल्ली:

कोई भी स्टार फिल्म करते वक्त यही चाहता है कि उसकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देखें. जब फिल्म रिलीज हो तो उसे देखने लोग टिकट खिड़की पर टूट पड़ें. अक्षय कुमार भी ऐसे ही एक बॉलीवुड स्टार हैं जिनकी अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं. खिलाड़ी कुमार की भी यही ख्वाहिश होती होगी कि जितने ज्यादा लोग हो सकें उनकी फिल्म देखें. पर, एक ऐसी फिल्म भी है जिसमें अक्षय कुमार ने काम किया है. पर, उनकी इच्छा है कि उनके बच्चे ये फिल्म कभी न देखें.

अक्षय  कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भरे मंच से बता रहे हैं कि अपने बच्चों को वो कौन सी फिल्म नहीं दिखाएंगे. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने कहा कि वो अपने बच्चों को अपनी फिल्म गरम मसाला कभी नहीं देखने देना चाहते. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय कुमार से ये सवाल भी होता है कि यही फिल्म अपने बच्चों को क्यों नहीं देखने देना चाहते. जिस पर अक्षय कुमार बड़ा ही मजेदार जवाब देते हैं.

अक्षय कुमार कहते हैं कि गरम मसाला फिल्म में वो बहुत सारी हीरोइनों से अफेयर रखते हैं. अक्षय कुमार कहते हैं कि वो नहीं चाहते कि उनके बच्चे उन्हें अफेयर करते देखें. न ही वो ये चाहते हैं कि बच्चे एक बार में एक से ज्यादा अफेयर करें. वीडियो के अंत में अक्षय कुमार कहते हैं कि अब जमाना बदल गया है. अब बेटे को ये समझना जरूरी है कि लड़कियां ट्रेकिंग डिवाइस रखती हैं. जिससे उन्हें आसानी से पता चल जाता है कि उनका बॉयफ्रेंड किसी और को भी डेट कर रहा है, जिसके बाद बेटा परेशानी में उलझ सकता है. अपने बेटे को अक्षय कुमार ऐसी ही परेशानी से दूर रखना चाहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Films, Akshay Kumar Throwback Video, Akshay Kumar Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com