अरविंद केजरीवाल से मिलते हुए अक्षय कुमार (फोटो सौजन्य : ट्विटर)
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और खेतीबाड़ी, किसानों की आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों तथा किसानों को हताशा की स्थिति से बाहर निकालने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि बैठक में अक्षय कुमार ने केजरीवाल को किसानों की बेहतरी के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। अक्षय ने बताया कि वह किस प्रकार प्रति माह 30 किसानों की मदद करते हैं।
केजरीवाल ने देश के कुछ हिस्सों में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मुद्दों पर चिंता जाहिर की और आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार किसानों की हरसंभव मदद करेगी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अरविंद केजरीवाल, अक्षय कुमार, किसानों की समस्या, Arvind Kejriwal, Akshay Kumar, Farmers Issue