- अक्षय कुमार ने पोस्ट किया वीडियो
- बेटी नितारा कर रही हैं एक्सरसाइज
- वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से पहचान बनाने वाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. अक्षय कुमार खुद को फिट और फ्लेक्सिबल रखते हैं और जब भी वह किसी से मिलते हैं तो उन्हें भी यही सलाह देते हैं. फिलहाल अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी बेटी को एक्सरसाइज कराते हुए नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उनकी बेटी नितारा का चेहरा तो नहीं दिखा, लेकिन अक्षय कुमार पीछे से उन्हें पुकारते हुए सुना. इस वीडियो में नितारा जिमनास्टिक रिंग पर लटकी हुई हैं. अक्षय कुमार अपनी बेटी को देर तक लटके रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कन्हैया कुमार का किया सपोर्ट, लिखा- कन्हैया में सच्चाई बसती है...
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'शुरुआती उम्र में ही एक्सरसाइज करना एक अच्छा आइडिया है, क्योंकि शरीर फुर्तीला और लचीला होता है. एक छोटा सा धक्का जो बाद में लंबे समय के लिए बेहतर होगा.' अक्षय कुमार ने इस मैसेज के साथ दो हैशटैग भी यूज किए. उन्होंने मंडे मोटिवेशन और फिट इंडिया का हैशटैग लिखा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया?
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की धांसू कमाई, अब तक हुआ इतना कलेक्शन
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'केसरी' (kesari) देश और विदेशों में कुल 4200 स्क्रीन पर रिलीज हुई. अक्षय कुमार ने जबरदस्त एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है. 'सारागढ़ी के युद्ध (Battle of Saragarhi)' पर आधारित अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' (Kesari) ने शानदार कमाई की है. उनकी फिल्म को साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग भी मिली. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'केसरी' को आलोचकों की खूब वाहवाही भी मिली और क्रिटिक्स से अच्छी रेटिंग भी मिली. 'केसरी' को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं