वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस लॉन्च इवेंट पर स्टारकास्ट से काफी बातचीत भी हुई. इसी सवाल जवाब के सेशन में अक्षय कुमार से रवीना टंडन को लेकर सवाल हुआ कि उनमें पहले और आज में क्या फर्क आया है. इस पर चुटकी लेते हुए अक्षय ने कहा कि पहले वो हीरोइन थी अब हीरोइन की मां है. खैर अक्षय ने केवल इतना ही नहीं कहा उन्होंने एक्ट्रेस के प्रोफेशनलिज्म की भी तारीफ की लेकिन ये एक लाइन ऐसी थी जिसने सभी को चौंका दिया.
रवीना टंडन को लेकर क्या था सवाल?
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय से पूछा गया कि उन्होंने पहले भी रवीना के साथ काम किया और अब इतने साल बाद साथ में नजर आ रहे हैं. पहले और अब में क्या फर्क देखते हैं. पहले तो अक्षय ने बड़े ही सीरियस होकर जवाब देना शुरू किया. रवीना की तारीफ करते हुए अक्षय बोले रवीना बहुत ही हार्डवर्किंग और प्रोफेशनल हैं. इतने सालों में ये एक चीज हमेशा रही है. एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए अक्षय ने कहा, एक बार हम शूटिंग कर रहे थे और सनलाइट खत्म होने ही वाली थी. सनसेट होने में करीब 20-25 मिनट ही बचे थे और ग्रीम रूम काफी दूर था. रवीना को इस सीन के लिए ड्रेस चेंज करनी थी. ये थोड़ा इम्पॉसिबल सा था लेकिन वह जनरेटर रूम में गईं और तुरंत ड्रेस चेंज कर बाहर आईं और हमने वो सीन पूरा किया. तो ये चीजें आज तक नहीं बदली.
इसके बाद अक्षय अपने मजाक के मूड में आ गए और बोले, हां एक चीज बदली है पहले वो हीरोइन थीं और आज हीरोइन की मां हैं. अक्षय के इतना कहने पर ऑडियंस में बैठे लोग भी हंस पड़ते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं