अक्षय कुमार बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने एक माफीनामा जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स से गुटका कंपनी को एंडोर्स करने के लिए माफी मांगी थी. और साथ ही उन्होंने कहा था कि इंडोर्समेंट फीस को वे किसी अच्छे कार्य में लगाएंगे. हालांकि इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार बहुत ट्रोल हुए थे. गौरतलब है कि अक्षय कुमार हमेशा दावा करते आए हैं कि वे एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं और गुटके-तंबाकू जैसी चीजों से दूर रहते हैं. ऐसे में अब इस पूरे मामले पर माफी मांगने के बाद अक्षय की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे सिगरेट के साथ नजर आ रहे हैं.
दरअसल, अक्षय की जो फोटो वायरल हो रही है, वो एक ऐड की है. सालों पहले एक्टर को 'रेड एंड व्हाइट' कंपनी का ऐड करते हुए देखा गया था. इस कंपनी का टैगलाइन था, "रेड एंड व्हाइट पीने वालों की बात ही कुछ और होती है". क्या हुआ याद आया आपको ये ऐड? जी हां, अक्षय कुमार की अब जो फोटो सामने आई है, उसमें उन्हें अपने हाथ में बड़े ही स्टाइल के साथ सिगरेट पकड़े हुए देखा जा सकता है. हाथ में उन्होंने मैच बॉक्स का डिब्बा भी पकड़ रखा है. गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने जो माफीनामा जारी किया था, उसमें उन्होंने साफ लिखा था कि उन्होंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया और न कभी करेंगे. ऐसे में अक्षय की इस फोटो को देखने के बाद फैन्स हैरान हैं और सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ लोग तो अक्षय कुमार के माफीनामा को बस ढोंग बता रहे हैं. जबकि एक यूजर ने तो फोटो पर कमेंट करते हुए गाने की लाइन्स, "हम लाख छुपाएं प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा' लिखा है. हाल ही में अक्षय कुमार ने गुटका-पान मसाला बनाने वाली कंपनी 'विमल' से हाथ मिलाकर सभी को चौंका दिया था. अक्षय के इस फैसले के बाद उनके फैन्स उनसे बेहद नाराज हुए थे, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी मांगी थी.
ये भी देखें: कैमरे में कैद हुए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं