विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2026

जब अक्षय कुमार के प्रैंक से निकल गई थी भूमि पेडनेकर की जान, बोलीं- 'मैं तो बस भगवान को याद कर रही थी...'

एक बार अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर के साथ ऐसा मजाक किया था कि एक्ट्रेस बुरी तरह डर गयी थीं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने व्हील ऑफ फार्च्यून शो में किया है.

जब अक्षय कुमार के प्रैंक से निकल गई थी भूमि पेडनेकर की जान, बोलीं- 'मैं तो बस भगवान को याद कर रही थी...'
अक्षय ने जब भूमि पेडनेकर के साथ किया था मजाक

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखाई देती है, उसके पीछे उतने ही मजेदार और यादगार किस्से भी छिपे होते हैं. फिल्मों की शूटिंग के दौरान कलाकार कई बार ऐसे अनुभवों से गुजरते हैं, जिन्हें वह सालों बाद भी याद करके हंस पड़ते हैं. इस बीच, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी ऐसा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके साथ ऐसा मजाक किया था, जिससे वह बुरी तरह डर गई थीं. क्या किया था खिलाड़ी कुमार ने ऐसा, आइए जानते हैं.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून में किया खुलासा 

यह खुलासा भूमि पेडनेकर ने क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में किया. शो में बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की शूटिंग से जुड़ा एक अनुभव साझा किया. भूमि पेडनेकर ने कहा, "मुझे तेज रफ्तार से बहुत डर लगता है, खासकर बाइक पर बैठकर तेज चलना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है. ये बात अक्षय को कहीं से पता चल गई. शूटिंग के दौरान एक दिन अक्षय ने मुझसे पूछा कि क्या तुम्हें बाइक से डर लगता है. इस पर मैंने बताया है- 'हां...बाइक की तेज स्पीड से बहुत ज्यादा डरती हूं.'

Latest and Breaking News on NDTV

भूमि ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी थी कि फिल्म में कोई खतरनाक बाइक स्टंट नहीं रखा गया था. लेकिन शायद अक्षय उस समय उनके साथ प्रैंक करने के मूड में थे. भूमि ने कहा, "पहले तो अक्षय कुमार ने मुझे भरोसा दिलाया कि डरने जैसी कोई बात नहीं है. वह आराम से बाइक चला रहे थे, सब कुछ नॉर्मल लग रहा था. लेकिन अचानक अक्षय ने मुझसे कसकर पकड़ने के लिए कहा. इसके बाद उन्होंने बाइक की रफ्तार ते कर दी. यह देखकर मैं बुरी तरह घबरा गई."

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने कंफर्म किया 3 इडियट्स का सीक्वल, फिर दिखेगी रैंचो, फरहान और राजू की मस्ती, ये होगी कहानी

उन्होंने कहा, ''उस पल मैं बहुत डर गई थीं. मेरा शरीर जैसे जम सा गया था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं. डर के मारे मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थीं और यही प्रार्थना कर रही थीं कि सब ठीक रहे.'' इस पुराने किस्से को याद करते हुए शो के होस्ट और अभिनेता अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Bhumi Pednekar, Toilet Ek Prem Katha, Akshay Kumar Prank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com