विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2021

Sooryavanshi Release Date: अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का ऐलान किया, बोले-आ रही है पुलिस...

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

Sooryavanshi Release Date: अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का ऐलान किया, बोले-आ रही है पुलिस...
'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) इस दिन होगी रिलीज
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है. लेकिन अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खुद इसका ऐलान कर दिया है कि 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi Release Date) 30 अप्रैल को दुनियाभर के थियेटर में रिलीज होगी. अक्षय कुमार के इस ऐलान के बाद फैन्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) को लेकर लिखा: "हमने आप सभी से सिनेमा के दमदार एक्सपीरियंस का वादा किया था और वो वादा पूरा होगा. आखिरकार इंतजार खत्म होगा... आ रही है पुलिस. सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी.' इसके साथ ही अक्षय ने #Sooryavanshi30thApril का भी इस्तेमाल किया." अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से हो रहा था.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अलावा फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे. इस फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है. फैन्स ने ट्रेलर को खूब पसंद किया था. बता दें कि दर्शकों को लंबे समय बाद अक्षय और कैटरीना की जोड़ी बड़ पर्दे पर साथ दिखेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Sooryavanshi, Sooryavanshi Release Date, Akshay Kumar Film Sooryavanshi, Sooryavanshi Katrina Kaif, Rohit Shetty, Akshay Kumar And Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com