विज्ञापन

श्रद्धा कपूर की ईठा में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की एंट्री, जब रोल ऑफर हुआ तो इमोशनल हो गई थीं एक्ट्रेस

अक्षरा सिंह के लिए साल 2026 काफी अच्छा चल रहा है. पहले उनकी वेलकम टू द जंगल थियेटर्स में आई और अब वह श्रद्धा कपूर के साथ ईठा में नजर आने वाली हैं.

श्रद्धा कपूर की ईठा में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की एंट्री, जब रोल ऑफर हुआ तो इमोशनल हो गई थीं एक्ट्रेस
श्रद्धा कपूर की फिल्म में अक्षरा सिंह की एंट्री
Social Media
नई दिल्ली:

श्रद्धा कपूर के लीड रोल वाली फिल्म ईठा फिलहाल सुर्खियों में छाई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट से एक और बड़ा नाम सामने आया है. ये नाम है अक्षरा सिंह जो कि अब बॉलीवुड फिल्मों में काफी आम हो गई हैं. अभी उनकी एक फिल्म थियेटर में चल रही है. नाम है 'वेलकम टू द जंगल' इसमें अक्षरा सिंह अक्षय कुमार के साथ 'घिस घिस' गाने पर डांस करती नजर आती हैं. अब उनका नाम ईठा से जोड़ा जा रहा है जो कि उनके फैन्स के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं. उनके इसी गुड लक के बारे में एनडीटीवी ने उनसे खास बातचीत करी और ये जानने की कोशिश की इस फिल्म में उनका किरदार क्या है.

सवाल: अब आपकी अगली फिल्म ‘ईठा' भी चर्चा में है. इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं. जब आपको इस फिल्म का ऑफर मिला तो आपका पहला रिएक्शन क्या था?

अक्षरा सिंह: देखिए, ‘ईठा' का नाम लेते ही आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. जब पहली बार इस फिल्म के लिए फोन आया तो मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं हुआ. मैं बहुत ज्यादा घबरा गई थी और साथ ही भावुक भी हो गई थी. मैं लक्ष्मण उतेकर सर की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं. जिस तरह की यथार्थवादी फिल्में वह बनाते हैं, उन्होंने हमेशा मुझे प्रभावित किया है. इसलिए जब पता चला कि उनकी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हूं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल था. फिर जब मुझे पता चला कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं तो मेरी खुशी और बढ़ गई. वह एक बड़ी अभिनेत्री हैं और बेहद विनम्र भी हैं. उनके साथ स्क्रीन साझा करने का अवसर मिलना मेरे लिए बहुत खास है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Akshara singh

अक्षरा ने आगे कहा, साथ ही मैडॉक फिल्म्स जैसा बड़ा बैनर और निर्माता करिश्मा मैम का मुझ पर भरोसा जताना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं दिल से पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया. फिलहाल मैं अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती. यह अभी सरप्राइज है. मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे.

यह भी पढ़ें: चंद्रचूड़ सिंह को परिवार ने लूटा! पुश्तैनी हवेली पर चाची ने किया कब्जा, एक साल से चल रहा विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eetha, Shraddha Kapoor, Entertainment, Bollywood, Akshara Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com