विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

Akhanda ने मचा डाली धूम, एनबीके की फिल्म ओटीटी पर भी ब्लॉकबस्टर

डिजनी प्लस हॉटस्टार पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म अखंडा को अब तक की किसी भी तेलुगु फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप और वॉचटाइम मिला है.

Akhanda ने मचा डाली धूम, एनबीके की फिल्म ओटीटी पर भी ब्लॉकबस्टर
नंदामुरी बालकृष्ण की Akhanda की ओटीटी पर धूम
नई दिल्ली:

डिजनी प्लस हॉटस्टार पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म अखंडा को अब तक की किसी भी तेलुगु फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप और वॉचटाइम मिला है. डिजनी प्लस हॉटस्टार के दर्शकों ने नंदामुरी बालकृष्ण द्वारा उनके नए रूप के लिए Akhanda को लेकर जमकर प्यार बरसाया है. बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने के बाद अखंडा नंदामुरी बालकृष्ण को अघोरा के एक अनोखे चरित्र में दिखाती है, जिस पर भगवान शिव का आशीर्वाद है और वह खनन गुंडों के नीचे फंसे गांव का तारणहार बन जाता है. फिल्म में जगपति बाबू, श्रीकांत, प्रज्ञा जायसवाल, शामना कासिम, विजी चंद्रशेखर और सुब्बाराजू भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए भी जमकर तारीफ मिल रही है.  

नंदामुरी बालकृष्ण Akhanda को लेकर कहते हैं, ‘मैं अपने दर्शकों का शुक्रगुजार हूं जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे, हर बार मैंने कुछ नया करने की कोशिश की. मेरे पास भगवान शिव का आशीर्वाद है और बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों का जश्न मनाते हुए इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत की.'

Akhanda के डायरेक्टर बोयापति श्रीनु बोले, ‘नातासिम्हम बालकृष्ण के साथ यह मेरी हैट्रिक ब्लॉकबस्टर है और मैं अपने सभी दर्शकों का आभारी हूं. 50 दिनों के जश्न के बाद, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सबसे बड़ी ओपनिंग पाना काफी अहम है. बहुत से लोग जो कोविड के कारण थिएटर में नहीं देख सकते थे, वे अब डिजनी प्लस हॉटस्टार में देख सकते हैं और एक महाकाव्य का आनंद ले सकते हैं.'

Netflix की वेब सीरीज 'यह काली काली आंखें' की टीम से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhanda, Disney Plus Hotstar, Nandamuri Balakrishna, Akhanda On OTT, Akhanda Movie Download, Akhanda Release Date In Ott, Akhanda Movie Watch Online, Movierulz Akhanda, Akhanda Heroine, Akhanda Collection, Jagapathi Babu, Srikanth, Pragya Jaiswal, SS Taman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com