अभिनेता अजय देवगन की फिल्म भोला रामनवमी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वह इस फिल्म का काफी वक्त से प्रमोशन कर रहे हैं. बुधवार को अजय देवगन ने मुंबई में फिल्म भोला की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए. सभी ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है, लेकिन जिसके रिव्यू की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. वह अजय देवगन की मां वीणा देवगन हैं. वह भी भोला की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं और फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है.
इस दौरान वीणा देवगन ने बताया है कि उन्हें बेटे की फिल्म भोला कैसी लगी. फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीणा देवगन का एक वीडियो शेयर किया है. उनका यह वीडियो फिल्म भोला देखने के बाद का है. वीडियो में वीणा देवगन थिएटर से निकलते हुए मीडिया से बात करती हैं. इस दौरान एक पैपराजी उनसे पूछता है कि उन्हें भोला फिल्म कैसी लगी. इस पर वीणा देवगन कहती हैं, 'बहुत अच्छी है.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोशल मीडिया पर अजय देवगन की मां का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें फिल्म भोला की तो इसमें अजय देवगन ने शानदार एक्शन होने के दावा किया है. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अजय देवगन फिल्म भोला का प्रमोशन करने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वह हर दिन इसका प्रमोशन कर रहे हैं.
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से पपराज़ी ने राघव चड्ढा को लेकर पूछा ये सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं