अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां वीणा देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक खास तस्वीर के साथ मां के हमेशा खुश रहने की कामना की. अभिनेता ने अपने साथ मां की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "उसे प्यार करना और उससे प्यार पाना एक सौभाग्य की बात है. आपकी मुस्कान कभी फीकी न पड़े और आपका दिल हमेशा खुशियों से भरा रहे. जन्मदिन मुबारक हो, मां! आई लव यू." काजोल की सासू मां की ये तस्वीर इंटरनेट यूजर्स को बहुत पसंद आई और सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
अजय देवगन ने हाल ही में अपने भांजे अमान देवगन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं और उसके साथ बिताए कुछ खास पलों की झलक फैंस को दिखाई. अमान देवगन के जन्मदिन के अवसर पर अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अमान देवगन के साथ घुड़सवारी करते दिखाई दिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अजय ने कैप्शन में लिखा, "उन शुरुआती कदमों से लेकर आपको बड़ा होते देखने तक आपकी कड़ी मेहनत और अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता पर मुझे गर्व है. आपकी मेहनत और विनम्रता आपको बहुत आगे ले जाएगी. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे! आपके सारे सपने पूरे हों." अजय देवगन और अमन देवगन हाल ही में ‘आजाद' में साथ नजर आए थे. फिल्म में अमन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी मुख्य भूमिका में हैं.
अजय देवगन ‘दे दे प्यार दे 2' में आशीष मेहरा की भूमिका में नजर आएंगे. अंशुल शर्मा के निर्देशन में तैयार फिल्म साल 2019 की रोमांटिक फिल्म ‘दे दे प्यार दे' का सीक्वल है. अजय देवगन के साथ सीक्वल में रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. उनके अलावा फिल्म में तब्बू, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे. तमन्ना भाटिया और प्रकाश राज भी कैमियो करेंगे. 'दे दे प्यार दे 2' इस साल 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं