विज्ञापन

Money Heist का गाना कॉपी कर बैठी अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4', देख लोग बोले- ये सब क्या देखना पड़ रहा है

अजय देवगन की फिल्म का यह गाना एक स्पेनिश वेब सीरीज से लिया गया है. यह स्पेनिश चोर और उनकी चोरी पर आधारित है.

Money Heist का गाना कॉपी कर बैठी अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4', देख लोग बोले- ये सब क्या देखना पड़ रहा है
धमाल 4 ने कर लिया मनी हीस्ट का गाना कॉपी
NDTV

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म धमाल 4 लंबे समय से सुर्खियों में है. फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है. इन दिनों यह सभी कलाकार धमाल 4 का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक गाना रिलीज किया गया है. इस गाने का नाम 'पैसा लाओ' है. लेकिन अजय देवगन की फिल्म का यह गाना एक स्पेनिश वेब सीरीज से लिया गया है. यह स्पेनिश चोर और उनकी चोरी पर आधारित है. 

ये भी पढ़ें: 59 साल पहले बैसाखियों के सहारे चलने वाले मलंग चाचा ने सिखाया था मनोज कुमार को सबक, 'राम हर युग में पैदा होगा, लेकिन लक्ष्मण नहीं'

मशहूर वेब सीरीज का गाना कॉपी

दरअसल 'पैसा लाओ' गाना नेटफ्लिक्स की हिट और चर्चित वेब सीरीज मनी हीस्ट (La Casa de Papel) के मशहूर टाइटल ट्रैक 'Bella Ciao' का कॉपी है. 'पैसा लाओ' का पूरा म्यूजिक 'Bella Ciao' का साफ कॉपी लगता है. गाना सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स गाने पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं  'Bella Ciao' गाने की इतिहास की बात करें तो मूल गाना एक पुराना इतालवी लोकगीत है, जो दूसरे विश्व युद्ध के समय का है. मनी हीस्ट में इसके इस्तेमाल के बाद यह दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हो गया.

ट्रोल हुआ धमाल 4 का गाना

बात करें 'पैसा लाओ' गाने की तो इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है. गाने को नीरज श्रीधर ने गाया है. संगीत तनिष्क बागची और परम राज ने दिया है, जबकि बोल कुमार ने लिखे हैं. गाने की शुरुआत सुनते ही कई लोग चौंक गए और तुरंत मनी हीस्ट की याद आ गई. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने धमाल 4 के मेकर्स की खूब आलोचना की है. कई लोगों ने इसे 'सिर्फ कॉपी' बताया और मेकर्स पर मूल रचनाकारों का सम्मान न करने का आरोप लगाया. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि 'पैसा लाओ सुनकर सिर चकरा गया'. 

धमाल के बारे में

आपको बता दें कि धमाल 4 के निर्देशक इंद्र कुमार हैं. धमाल सीरीज की यह चौथी फिल्म है, जो दर्शकों को हंसाने की कोशिश करती है. फिल्म को रिलीज के बाद मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं. कुछ दर्शक कॉमेडी टाइमिंग और स्टार कास्ट को पसंद कर रहे हैं, जबकि कई लोग कह रहे हैं कि कहानी और वीएफएक्स में पुरानी फिल्मों की छाप साफ दिखती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhamaal 4, Money Heist, La Casa De Papel, Bella Ciao, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com