विज्ञापन

अजय देवगन की तकदीर चमका गई 20 करोड़ की ये फिल्म, साउथ की थी रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 140 करोड़

सिर्फ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद ऐसा धमाका किया कि दुनियाभर में 140 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी रातोंरात एक्शन सिनेमा की सबसे कामयाब जोड़ियों में शामिल हो गई.

अजय देवगन की तकदीर चमका गई 20 करोड़ की ये फिल्म, साउथ की थी रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 140 करोड़
साउथ की फिल्म ने चमकाई अजय देवगन की तकदीर
NDTV

बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो सिर्फ हिट ही नहीं होती. बल्कि एक नया ट्रेंड शुरू कर देती हैं. करीब 15 साल पहले भी एक ऐसी फिल्म आई थी. जिसमें धमाके के साथ उड़ती तेज रफ्तार गाड़ियां, एक सुपर कॉप और उसके एंग्री यंग मैन वाली पर्सनेलिटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म ने एक ऐसे पुलिस अफसर को लोगों का हीरो बना दिया. जिसके गुस्से पर तालियां बजती थीं और जिसकी एंट्री पर सिनेमाघरों में सीटियां गूंज उठती थीं. सबसे हैरानी की बात ये थी कि जिस फिल्म पर सिर्फ 20 करोड़ रुपये खर्च हुए. उसी ने दुनिया भर में 140 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया.

बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तूफान

हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' की. जो 22 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी. तमिल फिल्म 'सिंगम' के हिंदी रीमेक के तौर पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने ईमानदार पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम का किरदार निभाया था. वहीं, प्रकाश राज ने करप्ट नेता जयकांत शिक्रे के रोल में अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म को और दिलचस्प बना दिया.

ये भी पढ़ें: कौन थे जॉन चाचा, जिन्हें प्यार करते थे सब बच्चे, 72 साल पहले थे इनके चर्चे, जिस हिंदी गाने के बिना अधूरा था दूरदर्शन का चित्रहार

काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में नजर आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सिंघम' का प्रोडक्शन करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में हुआ था. शुरुआती शूटिंग के दौरान रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने फिल्म की फाइनेंशियल जिम्मेदारी संभाली. रिलीज के बाद फिल्म ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग ली और देखते ही देखते दुनियाभर में करीब 140 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया. उस समय ये कमाई बेहद बड़ी मानी गई और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

यहीं से शुरू हुआ बॉलीवुड का सबसे बड़ा कॉप यूनिवर्स

'सिंघम' की कामयाबी सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रही. इस फिल्म ने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की नींव रखी. इसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स' (2014), 'सिम्बा' (2018), 'सूर्यवंशी' (2021) और 'सिंघम अगेन' (2024) जैसी फिल्में इसी यूनिवर्स का हिस्सा बनीं. अजय देवगन का बाजीराव सिंघम वाला किरदार आज भी उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में गिना जाता है.

प्रकाश राज की विलेनगिरी और फिल्म के दमदार डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. यही वजह है कि 20 करोड़ में बनी ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्शन फिल्मों में गिनी जाती है और इसकी गूंज 15 साल बाद भी कम नहीं हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgan, Ajay Devgan Movie, Ajay Devgn, Singham, Singham Actor Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com