विज्ञापन
This Article is From May 21, 2017

बेटी की परवरिश पर बोलीं ऐश्वर्या- वह हमारे स्टारडम के बारे में सब जानती है

कान फिल्म फेस्टिवल में दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी की परवरिश के बारे में खुलकर बातें की हैं. ऐश्वर्या के मुताबिक, आराध्या उनके साथ कई मौकों पर मौजूद रहती हैं. 5 साल की आराध्या बच्चन परिवार के स्टारडम से वाकिफ हैं.

बेटी की परवरिश पर बोलीं ऐश्वर्या- वह हमारे स्टारडम के बारे में सब जानती है
5 साल की आराध्या बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं.
  • कान फिल्म फेस्टिवल में बेटी की परवरिश पर बोलीं ऐश्वर्या.
  • ऐश्वर्या ने कहा- आराध्या को पता है कि हम क्या हैं.
  • अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या 5 साल की हैं.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उनकी 5 साल की बेटी आराध्या की परवरिश बेहद सामान्य तरीके से हो रहा है और वह चाहती हैं कि यह ऐसा ही बना रहे. 70वें कान फिल्म फेस्टिवल से फेसटाइम :वीडियो चैट इंटरव्यू में संवाददाताओं से एक्ट्रेस ने कहा, "उसका अब तक लालन पालन बेहद सामान्य रहा है. ऐसा नहीं है कि हम उसके साथ बैठकर उसे अपनी फिल्में दिखाते हैं. मैं यह नहीं कह सकती कि उसे पता नहीं है, उसे पता है कि हम क्या काम करते हैं. वह साफतौर पर शहर में चारों तरफ लगे हमारे पोस्टर देखती है. उसे पता है कि हम क्या हैं."

 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on



ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर कान पहुंची हैं. ऐश्वर्या यहां कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की ब्रांड एंबसेडर के तौर पर शिरकत कर रही हैं. ऐश्वर्या कहती हैं, "चूंकि वह मेरे साथ सफर करती है, नये लोगों से मिलती है, हमारी दुनिया देखती है, मुझे उसके पास बैठकर उसे यह बताने की जरूरत नहीं है कि उसकी मां क्या करती है. वह खुद यह देख रही है, वह इसके साथ ही बड़ी हो रही है. अब वह मीडिया को लेकर सहज हो गयी है, जो आप देख सकते हैं."

 
 

A post shared by rahul (@aishwarya_raifan) on



कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या 16वीं हिस्सा ले रही हैं. उनकी खूबसूरती और स्टाइलिश अवतार की चारों और तारीफ हो रही है. महोत्सव में बिजी होने के बावजूद ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. ऐश्वर्या उन्हें फ्रैंच रिवेरा की सैर करवाने ले गई थीं. वहीं, शनिवार को रेड कारपेट पर उतरने से पहले ऐश्वर्या को आराध्या का हाथ थामे देखा गया था.

 
 

#mothersanddaughters so that's where she gets it from! Like mother, like daughter.

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on


आराध्या के पिता और एक्टर अभिषेक बच्चन ने रविवार को बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. फोटोज में आराध्या और उनकी मां ऐश्वर्या नजर आ रही हैं. फोटो के कैप्शन में अभिषेक मां-बेटी के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. बताते चलें कि, कुछ न कहो (2003) ढाई अक्षर प्रेम के (2000), गुरू (2007) जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2007 में शादी की हुई थी. जोड़ी की बेटी आराध्या का जन्म मार्च 2012 में हुआ था.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Aaradhya, Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan, Cannes Film Festival 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com