विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2024

पाकिस्तान में मिली ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, हूबहू वही चेहरा और लुक, लोग कहते हैं पाकिस्तानी ऐश्वर्या

बॉलीवुड में एश्वर्या राय की लुक अलाइक्स तो आपने देखी ही होंगी लेकिन हम आपको आज पाकिस्तान में बैठी एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जो लुक्स में कुछ हद तक हमारी ब्यूटी क्वीन जैसी दिखती हैं.

पाकिस्तान में मिली ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, हूबहू वही चेहरा और लुक, लोग कहते हैं पाकिस्तानी ऐश्वर्या
Aishwarya Rai look alike पाकिस्तान में ऐश्वर्या राय की लुक अलाइक
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय केवल हिंदुस्तान में ही नहीं दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं. वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं. इंडस्ट्री में लंबे वक्त से एक्टिव ऐश्वर्या आज भी वैसी ही ग्रेसफुल और खूबसूरत दिखती हैं. उनके जैसी दिखने वाली कई एक्ट्रेसेज ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन किसी के हाथ वो सफलता नहीं लग सकी. फिल्मों में स्नेहा उलाल को देखा जिनकी शक्ल कुछ कुछ ऐश से मिलती थी. इसके बाद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आशिता सिंह और अब पाकिस्तान में ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली एक पर्सनैलिटी मिली है.

मिलिए कंवल चीमा से, ऐश्वर्या जैसा है इनका चेहरा

पाकिस्तानी बिजनेस वुमेन कंवल चीमा माई इम्पैक्ट मीटर की फाउंडर और सीईओ हैं. सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ऐसे लोगों की भरमार है जो कंवल का कम्पैरिजन इंडियन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से करते हैं. ना केवल उनकी शक्ल बल्कि उनकी आवाज और उनके खुद को पेश करने का तरीका भी ऐश्वर्या से मिलता-जुलता है. ध्यान देने वाली एक और दिलचस्प बात यह है कि कंवल अपना मेकअप बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह करती हैं. बीच वाली मांग से बालों को डिवाइड करने से लेकर विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड लिपस्टिक सब कुछ ऐश्वर्या से मिलता-जुलता है.

ऐश्वर्या राय की लुक अलाइक

ऐश्वर्या राय की लुक अलाइक

बता दें कि कंवल चीमा पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी के शुरुआती साल इस्लामाबाद में बिताए. बाद में वह अपने माता-पिता के साथ सऊदी अरब के रियाद चली गईं. सऊदी अरब में स्कूल जाने से पहले कंवल ने पाकिस्तान में पढ़ाई की. कुछ सालों बाद परिवार पाकिस्तान लौट आया.

जब कंवल चीमा ने 'पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय' कहे जाने पर जवाब दिया

एक बार एक पाकिस्तानी (Pakistani) इंटरव्यूअर ने कंवल चीमा से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ उनकी सिमिलैरिटी के बारे में सीधे सवाल किया. उसने यहां तक कहा कि उसकी आवाज और शक्ल-सूरत बिल्कुल ऐश्वर्या जैसी है. हालांकि कंवल ने बातचीत से बचने का फैसला किया और कमेंट करने से इनकार कर दिया.

कंवल ने साफ कहा कि वह उस सवाल का जवाब नहीं देना चाहतीं. हालांकि जब रिपोर्टर ने उनसे रिक्वेस्ट की तो कंवल ने कहा, "अगर आपने वाकई मेरा भाषण सुना है तो मेरे रूप-रंग के बजाय उस पर चर्चा क्यों नहीं करते?"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Look Alike, Kanwal Cheema, Aishwarya Rai Instagram, Aishwarya Rai Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com