विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2022

अल्लू अर्जुन के बाद अब सोशल मीडिया पर छाया 'बिहारी पुष्पा', वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

पिछले साल साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा : द राइस रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म पुष्पा को लेकर दीवानगी अभी तक दर्शकों के बीच खत्म नहीं हो रही है.

अल्लू अर्जुन के बाद अब सोशल मीडिया पर छाया 'बिहारी पुष्पा', वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
पुष्पा स्कूप
नई दिल्ली:

पिछले साल साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा : द राइस रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म पुष्पा को लेकर दीवानगी अभी तक दर्शकों के बीच खत्म नहीं हो रही है. अल्लू अर्जुन के फैंस सहित फिल्म के दर्शक अक्सर पुष्पा के सीन और डायलॉग्स को लेकर चर्चा करते रहते हैं. इस बीच अब बिहार के एक फैन ने फिल्म पुष्पा का स्कूप बनाया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

मशहूर यूट्यूबर आदर्श आनंद ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. उनका यह वीडियो फिल्म पुष्पा का स्कूप है. इस वीडियो में आदर्श आनंद पुष्पा के अल्लू अर्जुन की तरह एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं. वह वीडियो के अंदर पुष्पा की तरह डायलॉग बोल रहे हैं. साथ ही उसकी तरह चलकर भी दिखा रहे हैं. वीडियो में आदर्श आनंद का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. 

उनके इस अंदाज को देख किसी की भी हंसी छूट सकती है. सोशल मीडिया पर फिल्म पुष्पा के स्कूप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें फिल्म पुष्पा की तो यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म पुष्पा में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थी. फिल्म को दर्शक अभी तक खूब पसंद कर रहे हैं. 

मुंबई: सनी लियोनी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, क्लिक कराई फोटोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Film Pushpa, Pushpa, Pushpa The Rise, Pushpa Scoop, Bihari Pushpa, Allu Arjun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com