द केरल स्टोरी के चलते एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां उनके रोल को काफी पसंद किया जा रहा है तो बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेस की फिल्म धूआंधार कमाई कर रही है. इसी के चलते फैंस की नजरें उनके अगले प्रॉजेक्ट पर बनी हुई हैं. इसी बीच खबरें हैं कि अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म एक्टर श्रेयस तलपड़े के साथ करेंगी, जिसका नाम 'द गेम ऑफ गिरगिट' है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
'द गेम ऑफ गिरगिट' के निर्माताओं ने गुरुवार को घोषणा की है कि एक्ट्रेस अदा शर्मा और श्रेयस तलपड़े फिल्म का हिस्सा होंगे. 'गांधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा निर्मित और विशाल पांड्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में अदा शर्मा एक पुलिस कर्मी का किरदार निभाती नजर आएंगी. हाल में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी' में अपनी प्रमुख भूमिका को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री ने कहा कि पर्दे पर एक पुलिस कर्मी की भूमिका निभाना रोमांचक है. 'मैंने पहले भी फिल्म 'कमांडो' में पुलिस कर्मी का किरदार निभाया है और इस फिल्म में भावना रेड्डी की भूमिका में मैं बहुत लोकप्रिय भी हुई. अब अपकमिंग फिल्म में गायत्री भार्गव की भूमिका एक अलग तरह की पुलिस वाली की है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म निर्माताओं के अनुसार, 'द गेम ऑफ गिरगिट' चर्चित 'ब्लू व्हेल गेम' पर आधारित है, जिसे 'ब्लू व्हेल चैलेंज' भी कहा जाता है इस 'गेम' में कथित तौर पर खिलाड़ियों को आत्महत्या के लिए उकसाया जाता है. फिल्म में ऐप डेवलपर की भूमिका निभाने वाले तलपड़े ने कहा कि वह फिल्म की कहानी से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म को लेकर उत्सुक हूं. फिल्म में एक अच्छा संदेश भी है जो हमें लगता है कि यह दर्शकों तक, विशेष रूप से देश के बच्चों और युवाओं तक पहुंचना चाहिए.' इसके अलावा निर्देशक पांड्या ने कहा, 'द गेम ऑफ गिरगिट' आज की पीढ़ी की कहानी है, जो मोबाइल फोन ऐप पर अपनी निजी जानकारियों को साझा करने के बाद इसके परिणामों से अनजान है.''
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं