विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2021

अदा शर्मा ने किया क्लासिकल डांस, गुरु पूर्णिमा पर वायरल हुआ Video

अदा शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के दिन भारतीय कत्थक नर्तक गोपी कृष्ण जी को याद करते हुए उनकी स्मृति में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कत्थक नर्तक राजेंद्र चतुर्वेदी के साथ क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनके डांस को लोग खूब पसंद कर रहे है.

अदा शर्मा ने किया क्लासिकल डांस, गुरु पूर्णिमा पर वायरल हुआ Video
अदा शर्मा का थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने क्लासिकल डांस के वीडियो फैन्स के लिए शेयर करती है. इस बार उन्होंने गुरु पूर्णिमा के दिन भारतीय कत्थक नर्तक गोपी कृष्ण जी को याद करते हुए उनकी स्मृति में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कत्थक नर्तक राजेंद्र चतुर्वेदी के साथ क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो और उनके क्लासिकल डांस को लोग खूब पसंद कर रहे है.
 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनारकली सूट पहनी अदा शर्मा कितने बेहतरीन तरीके से कत्थक नर्तक राजेंद्र चतुर्वेदी के साथ क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं. अदा के इस डांस और लुक की उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं. अदा के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उनमें वैजयंती माला जी की छवि दिखाई देती है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत अच्छा डांस करती हैं. सोशल मीडिया पर अदा के इस वीडियो को अब तक कई लाइक और कमेंट मिल चुके हैं.

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट 'अदा की अदा' पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपने यूनिक फैशन से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है. अदा शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से की थी. इस फिल्म में अदा के अभिनय की काफी सराहा गया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों किया और आखिरी बार वो फिल्म 'कमांडो' में नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अदा शर्मा, Guru Purnima, Kathak Classical Dance, Adah Sharma, Adah Sharma Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com