विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

इस एक्टर ने बॉलीवुड को बताई सबसे खतरनाक जगह, कहा - यह किसी को भी नहीं छोड़ता

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को सबसे खतरनाक जगह बताई है.

इस एक्टर ने बॉलीवुड को बताई सबसे खतरनाक जगह, कहा - यह किसी को भी नहीं छोड़ता
कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने बॉलीवुड को बताई सबसे खतरनाक जगह
  • कमाल आर खान ने बॉलीवुड को बताई सबसे खतरनाक जगह
  • ट्वीट कर बताया इसका कारण
  • कमाल आर खान का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन अपने ट्वीट से समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करने के साथ ही वह बॉलीवुड फिल्मों का रिव्यू भी करते हैं. लेकिन हाल ही में  कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को सबसे खतरनाक जगह बताई है. बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर किया गया कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. साथ ही लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

करण देओल की फिल्म का पर्दे पर चला जादू, किया इतना कलेक्शन

कमाल आर खान (Kamaal R Khan)  ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर ट्वीट करते हुए लिखा, "बॉलीवुड सबसे खतरनाक जगह है, जो किसी को भी नहीं छोड़ता. एक समय था जब लोग अमीशा पटेल (Amisha Patel) को टॉप एक्ट्रेस माना करते थे. लेकिन आज उनके पास बिग बॉस 13 को स्वीकार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. मेरी सांत्वनाएं उनके साथ हैं." अमीशा पटेल, बिग बॉस 13 और बॉलीवुड को लेकर किया गया उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, इसके अलावा उन्होंने 'बिग बॉस 13' के दूसरे कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के लिए भी एक ट्वीट किया.

बिग बॉस में दिखेगा 'बेड फ्रेंड्स फॉरऐवर' का कॉन्सेप्ट, यूं चुने जाएंगे पार्टनर


सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के लिए किए गए ट्वीट में कमाल आर खान  कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने लिखा, "सिद्धार्थ शुक्ला काफी हैंडसम और अच्छे इंसान हैं. लेकिन वह टीवी सीरियल्स और फिल्मों में ज्यादा पहचान नहीं बना पाए. और फिल्हाल उन्होंने बिग बॉस 13 में एंट्री ली है. सिद्धार्थ इस बात का प्रमाण हैं कि अच्छे व्यवहार और अच्छे व्यक्तित्व से स्टारडम का कोई लेना-देना नहीं है." बता दें कि बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान भी बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. इसके अलावा कमाल आर खान बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, Bollywood, Bigg Boss 13, Sidharth Shukla, Amisha Patel, Kamaal R Khan Tweet, Kamaal R Khan On Bollywood Industry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com