विज्ञापन

हनुमान अंश की 300 करोड़ की बंपर कमाई से डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने रच दिया इतिहास, इस रेस में बने नंबर-1

हनुमान अंश को थियेटर्स में आए पूरे 75 दिन हो चुके हैं. फिल्म कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसी के साथ विशाल चतुर्वेदी भी सबसे सक्सेसफुल डेब्यू डायरेक्टर बन गए हैं. पढ़े डिटेल.

हनुमान अंश की 300 करोड़ की बंपर कमाई से डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने रच दिया इतिहास, इस रेस में बने नंबर-1
हनुमान अंश की छप्परफाड़ कमाई ने डायरेक्टर को बना दिया नंबर-1
Social Media
नई दिल्ली:

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी पहली ही फिल्म ‘हनुमान अंश' के साथ इतिहास रच दिया है. वह भारत के ऐसे इकलौते डेब्यू डायरेक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 22 अक्टूबर 2026 तक इस भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ने भारत में 341 करोड़ नेट का शानदार कलेक्शन कर लिया है. किसी नए डायरेक्टर की पहली फिल्म के लिए यह एक बड़ी अचीवमें है. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की हो, लेकिन बाद में इसने उम्मीदों से कहीं बढ़कर परफॉर्म किया.

हनुमान अंश की इस शानदार सफलता के पीछे विशाल चतुर्वेदी की सोच, अपने काम के प्रति उनका विश्वास और डायरेक्शन की अहम भूमिका रही है. उनके कहानी कहने के अंदाज ने दर्शकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाया है. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने कई सक्सेसफुल डायरेक्टर्स की पहली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है. आदित्य धर की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने भारत में लगभग 245 करोड़ नेट का कारोबार किया था, जबकि अमर कौशिक की ‘स्त्री' ने करीब 130 करोड़ की कमाई की थी. इन फिल्मों के मुकाबले ‘हनुमान अंश' की परफॉर्मेंस ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बाबा नीब करौरी के जीवन से प्रेरित इस आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 75 दिन पूरे कर लिए हैं और दुनियाभर में अब भी सक्सेसफुली चल रही है. डॉ.विशाल चतुर्वेदी का यह सफर मेहनत, लगन और प्रभावशाली कहानी कहने की ताकत को दिखाता है. उन्होंने साबित किया है कि एक नए डायरेक्टर की मजबूत सोच भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता की कहानी लिख सकती है. ‘हनुमान अंश' के भारत में 300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार करने के साथ ही विशाल चतुर्वेदी ने भारतीय सिनेमा में एक ऐतिहासिक अचीवमेंट हासिल की है. अपनी पहली ही फिल्म को साल की सबसे चर्चित बॉक्स ऑफिस सक्सेस में शामिल कर उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में एक शानदार शुरुआत की है.

यह भी पढ़ें: 52 साल पुरानी जितेंद्र की शादी की तस्वीर, सफेद कुर्ता और गले में वरमाला पहने खड़े थे जम्पिंग जैक, साथ खड़ी थीं शर्माई सकुचाई दुल्हनिया शोभा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Vishal Chaturvedi, Entertainment News, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com