अभय देओल को 'जिन्दगी ना..' के सीक्वल की उम्मीद
नई दिल्ली:
जोया अख्तर की यादगार फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011)' का हिस्सा रहे अभिनेता अभय देओल ने कहा है कि ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर समेत फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार सीक्वल के लिए तैयार हैं, लेकिन निर्देशक की 'हां' की जरूरत है. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जोया अख्तर अपनी वर्तमान फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म करने के बाद एक सीक्वल बनाने पर विचार कर सकती हैं.
बिना ड्राइवर के दौड़ी अभय देओल की कार, जिसने भी देखा रह गया सन्न, देखें Video
अभय ने कहा, "पिछली फिल्म (2011 में) जारी होने के बाद से ही बातचीत चल रही है. मुझे उम्मीद है कि जोया इसका सीक्वल बनाएंगी. फरहान इसे लेकर खुश हैं और मैंने उन्हें बताया है, लेकिन जोया के पास समय होगा, तो वह जरूर कोई कहानी लाएंगी."
Video: अभय देओल के घर पर 'भूत' का साया, अंदर जाने से भी डरते हैं...

उन्होंने कहा, "हमारी तरफ से आप निश्चित हो सकते हैं. हम सभी फिल्म के लिए तैयार हैं, लेकिन अब जोया को हां कहना है. इसके लिए कुछ लिखने का मन बना हुआ है."
Bigg Boss से बेघर हुईं सपना चौधरी की चमकी किस्मत, इस एक्टर के साथ मिली फिल्म
अभय ने अपनी आगामी फिल्म 'नानू की जानू' के ट्रेलर लॉन्च में संवाददाताओं से बातचीत की, जहां पत्रलेखा, निर्देशक फराज हैदर और लेखक मनु ऋषि चड्डा उपस्थित थे. हॉरर कॉमेडी 'नानू की जानू' 20 अप्रैल को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Abhay Deol, Zindagi Na Milegi Dobara