'नानू की जानू' में नजर आएंगे अभय देओल
- फराज हैदर हैं डायरेक्टर
- 20 अप्रैल को होगी रिलीज
- पत्रलेखा हैं एक्ट्रेस
नई दिल्ली:
अभय देओल बहुत ही सलेक्टिव फिल्में करते हैं, और लंबे समय बाद वे बॉलीवुड में फिर दस्तक देने जा रहे हैं. अभय देओल की फिल्म ‘नानू की जानू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है. अभय देओल ने ट्रेलर लॉन्च के मौके इनविजिबल ड्राइवर के जरिये और खास बना दिया. अभय देओल ट्रेलर लॉन्च के लिए अपनी कार में पहुंचे लेकिन दिलचस्प यह कि कार तो दौड़ रही थी लेकिन उसका ड्राइवर नजर नहीं आ रहा था. वहां मौजूद सारे लोग सन्न रह गए, और अभय देओल ने इस मौके और रोमांच भरा बना दिया.
Hichki Box Office Collection Day 4: जानें 4 दिन में कितने करोड़ बटोर पाई रानी मुखर्जी की 'हिचकी'
Video: वेटलिफ्टिंग करती नजर आईं कैटरीना कैफ, लिखा- जल्दी ही कुछ आने वाला है...
फराज हैदर निर्देशित इस फिल्म में ‘ओए लकी लकी ओए’ वाली जोड़ी नजर आएगी. फिल्म में अभय देओल के साथ मनु रिषी चड्ढा लीड रोल में हैं. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की हीरोइन पत्रलेखा भी मौजूद थी, और हर कोई हैरान था कि अभय देओल ने यह किया कैसे. अभय की ‘नानू की जानू’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म को साजिद कुरैशी ने डायरेक्ट किया है.
डिजाइनर के साथ अफेयर की खबरों से परेशान होकर ईशा गुप्ता ने फैन्स से कर दी बॉयफ्रेंड ढूंढने की अपील...
अभय देओल की आखिरी फिल्म 2016 में ‘हैप्पी भाग जाएगी’ रिलीज हुई थी. फिल्म को काफी पसंद किया गया था, और अभय देओल का बिलाल के कैरेक्टर की दर्शकों ने काफी सराहना की थी. अब वे ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में भी नजर आएंगे और जल्द ही वे तमिल फिल्मों में डेब्यू करने भी जा रहे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Abhay Deol, Nanu Ki Jaanu