विज्ञापन

सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गाने, पहले नंबर पर 10 महीने पुरानी फिल्म के सॉन्ग का जलवा, हनुमान अंश के पार्वती गाने को पछाड़ा 

ऑरमैक्स हार्टबीट की रेटिंग में इस हफ्ते के टॉप 5 गानों की लिस्ट में धुरंधर ने बाजी बारी है. जबकि लिस्ट में हनुमान अंश और रामायण के गानों का भी नाम है.  

सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गाने, पहले नंबर पर 10 महीने पुरानी फिल्म के सॉन्ग का जलवा, हनुमान अंश के पार्वती गाने को पछाड़ा 
ऑरमैक्स की इस हफ्ते के टॉप 5 गानों की लिस्ट में धुरंधर बनीं नंबर वन
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में हर दिन नया गाना आता है, जो दर्शकों के दिलों में घर कर जाते हैं. वहीं हम आपको सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गानों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने नए गानों को पछाड़ते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बनाई. ऑरमैक्स हार्टबीट की टॉप 5 सॉन्ग्स ऑफ द वीक की लिस्ट में पहले नंबर पर जहां 10 महीने पुरानी फिल्म है तो वहीं दूसरे नंबर पर हनुमान अंश के पार्वती गाने ने अपनी जगह बनाई है. इसके अलावा 2025 में आई रोमांटिक फिल्म के गाने ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है. 

पहला नंबर पर धुरंधर का गहरा हुआ

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर का गहरा हुआ गाना पहले नंबर पर है, जिसे अरिजीत सिंह और अरमान खान ने गाया है. वहीं शाश्वत सचदेव का संगीत और इरशाद कामिल के बोल लिखे हैं. फिल्म में यह गाना रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की रोमांटिक कैमेस्ट्री पर फिल्माया गया है. 

ये भी पढ़ें- कॉलेज में फर्स्ट क्रश के पुराने दिन की याद दिलाता अरिजीत सिंह का नया गाना, फैंस के दिल को छुई आवाज, कहा- मास्टरपीस

दूसरे नंबर पर हनुमान अंश का पार्वती 

यह गाना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. हनुमान अंश का गाना पार्वती को जब जिद पे आ गई पार्वती के नाम से बी जाना जाता है, जिसे साधु एस तिवारी ने गाया, लिखा और म्यूजिक दिया है. 

तीसरे नंबर पर रामायण का जय राम

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण का पहला पार्ट दीवाली पर रिलीज होने को तैयार है, जिसका हाल ही में पहला गाना जय जय राम रिलीज किया गया था. वहीं श्रेया घोषाल की आवाज को काफी पसंद किया गया था. 

चौथे नंबर पर आवारापन 2 का तेरा मेरा रिश्ता

आवारापन का तेरा मेरा रिश्ता का नया वर्जन आवारापन 2 में काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते चौथे नंबर पर इस गाने ने एंट्री की है. 

पांचवे नंबर पर सैयारा का टाइटल ट्रैक

2025 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक भी टॉप 5 गानों की लिस्ट में एंट्री कर चुका है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की कैमेस्टी ने दर्शकों का दिल जीता था. 

इसके अलावा सातवें नंबर पर गनमास्टर जी9 का गाना अफसाना बनाया आपने, 12वें पर ये प्रेम मोल लिया, 15वें पर द वन का ठुमक ठुमक, 17वें पर प्रेम कीटाणु का काहो तो, 19 पर दृश्यम द कन्क्लूजन का मुस्कुरा दो और 27वें पर भाभी तबाही गाना है. 

ये भी पढ़ें- दिलराज कौर 42 साल पुराना हरियाणवी लोकगीत, भाई से चुनर मंगवाती बहन, आज भी है पार्टियों की शान, खूब देता शादियों में सुनाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ormax, Hindi Songs, Hanuman Ansh, Dhurandhar, Tera Mera Rishta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com