आमिर खान ने खुलासा किया है कि उनकी मां जीनत हुसैन को उनकी कुछ फिल्में पसंद नहीं हैं, उन पर वह कैसे रिएक्शन देती हैं. उन्होंने बताया कि जो फिल्में मां को पसंद नहीं आती उसे कहती हैं, हटाओ इसे. हालांकि 'लाल सिंह चड्ढा' उन्हें बेहद पसंद आई. 'लाल सिंह चड्ढा' की टेस्ट स्क्रीनिंग पर अपनी मां के रिएक्शन के बारे में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने बताया, 'मुझे हमेशा अपनी मां का रिएक्शन पहले मिलता है. इसके बाद मुझे अपने बच्चों के रिएक्शन मिलते हैं. मेरी मां को फिल्म बहुत पसंद आई. इसे देखने के बाद, उन्होंने मुझसे कहा 'आमिर, किसी की मत सुनो. फिल्म एकदम सही है, इसे ऐसे ही रिलीज करो. कुछ भी एडिट मत करो.'
आमिर खान ने यह बातें अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के गाने के लॉन्च के मौके पर कही. इस बारे में विस्तार से बताते हुए कि आमिर ने कहा, 'मैं वास्तव में मानता हूं कि लाल सिंह चड्ढा के गाने फिल्म की आत्मा हैं और इस एल्बम में मेरे करियर के कुछ बेहतरीन गाने हैं. मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि टीम के संगीत पर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया है, मैंने इसमें अपना दिल और अपनी आत्मा डाल दी है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स की 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है और इसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं. यह फिल्म 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आमिर खान के किरदार पर सबकी नजर है. वैसे भी आमिर खान की कोई फिल्म लंबे समय से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. फिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्म में कुछ न कुछ मैसेज होता है.
ये VIDEO भी देखें : अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह पायलटों के साथ पोज देते नजर आए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं