फाइल फोटो
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता आमिर खान एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, अपने पुराने मैनेजर अद्वैत चन्दन के लिए। अद्वैत पहली बार फ़िल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जिसके साथ आमिर खान निर्माता बनकर खड़े हो गए हैं।
इस फ़िल्म का नाम अब तक तय नहीं है मगर कहानी लिखी जा चुकी है। खबरों के अनुसार, अद्वैत ने जब कहानी आमिर को सुनाई तो उन्हें अच्छी लगी और आमिर तैयार हो गए इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के लिए। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो सिंगर बनना चाहती है। इस भूमिका के लिए लड़की भी ढूंढी जा रही है। तलाश एक ऐसी लड़की की है, जिसे थोड़ी बहुत गायकी का अंदाज़ा हो और माइक के सामने खड़ी हो सके। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।
अद्वैत चन्दन ने आमिर खान का काम बतौर मैनेजर करीब पांच सालों तक संभाला है। इसी बीच अद्वैत ने फ़िल्म की कहानी लिखनी शुरू की थी, जो न सिर्फ फ़िल्म की शक्ल में तब्दील होने जा रही है, बल्कि इस फिल्म के निर्माता आमिर खान बनने जा रहे हैं। फिलहाल आमिर ने अद्वैत को निर्देशक बनने की आज़ादी दे दी है और अपने लिए नया मैनेजर भी रख लिया है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आमिर खान, अद्वैत चंदन, Aamir Khan, Aamir Khan To Produce