विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

चीन में करोड़ों रुपए की कमाई करने के बाद आमिर खान बोले, 'भारत में भी...'

आमिर खान की फिल्में चीन में बेतहाशा कमाई कर रही हैं, इस बीच आमिर का कहना है कि भारतीय फिल्म बाजार में भी चीन जैसी ही क्षमता है लेकिन यहां बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाई के लिए सही बुनियादी ढांचे की जरूरत है.

चीन में करोड़ों रुपए की कमाई करने के बाद आमिर खान बोले, 'भारत में भी...'
आमिर खान (फाइल फोटो)
  • बर्थडे के मौके पर बोले आमिर खान
  • भारत में भी चीन जैसी क्षमता
  • थिएटरों का निर्माण जरूरी
नई दिल्ली: आमिर खान की फिल्में चीन में बेतहाशा कमाई कर रही हैं, इस बीच आमिर का कहना है कि भारतीय फिल्म बाजार में भी चीन जैसी ही क्षमता है लेकिन यहां बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाई के लिए सही बुनियादी ढांचे की जरूरत है. आमिर ने पत्नी किरण राव के साथ बुधवार को अपने 53वें जन्मदिन पर मीडिया से बातचीत की. आमिर की 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में भारत की तुलना में अधिक कमाई की. इस पर आमिर से दोनों बाजारों के बीच की क्षमता में अंतर के बारे में पूछा गया था.

शूटिंग से मिली छुट्टी तो मुंबई आकर आमिर खान ने पत्नी के साथ यूं मनाया जन्मदिन, देखें PICS

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि चीन की तरह भारत में भी क्षमता है. चीन ने मनोरंजन उद्योग में बड़ा निवेश किया है. उन्होंने कई स्क्रीन बनाई हैं और यही कारण है कि कारोबार बढ़ गया है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर हम भारत में कई और थिएटरों का निर्माण करते हैं तो यहां भी मनोरंजन और फिल्म उद्योग में उसी प्रकार की वृद्धि होगी.

VIDEO: आमिर ख़ान ने मीडिया संग मनाया जन्मदिन

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, China Box Office, Indian Film Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com