विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2022

ट्विटर पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' करने लगा ट्रेंड तो आमिर खान बोले- उन्हें लगता है मुझे भारत पसंद नहीं, लेकिन यह गलत है

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है. लेकिन इस बीच फिल्म के बहिष्कार को लेकर हैशटैग #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है. इस पर आमिर का रिएक्शन आया है.

आमिर खान का बॉयकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' पर यूं आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है. लेकिन इस बीच फिल्म के बहिष्कार को लेकर हैशटैग #BoycottLaalSinghChaddha ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में फिल्म के एक्टर और को-प्रोड्यूसर आमिर खान ने फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी. आमिर खान ने कहा, 'हां, मैं दुखी हूं. साथ ही, मुझे इस बात का भी दुख है कि कुछ लोग जो ऐसा कह रहे हैं, उनका यह मानना है कि मैं कोई ऐसा शख्स हूं जिसे भारत पसंद नहीं है. उन्हें ऐसा लगता है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ऐसा महसूस करते हैं. ऐसा नहीं है.' आमिर खान ने फैन्स से उनकी फिल्म को एक उचित मौका देने का अनुरोध किया और कहा, 'कृपया मेरी फिल्म का बहिष्कार न करें. कृपया मेरी फिल्म देखें.'

फिल्म के बहिष्कार को लेकर सोशल मीडिया पर उस समय ट्रेंड बन गया जब किसी ने उनके एक पुराने वीडियो के कुछ हिस्से शेयर कर दिए, यह वीडियो 2015 के एक इंटरव्यू का था. जिसमें वह कहते नजर आ रहे थे कि उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने सुझाव दिया था कि वे 'बढ़ती असहिष्णुता' की वजह से किसी और देश जा सकते हैं. इसे लेकर देश भर में जबरदस्त विरोध हुआ था.

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था. लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को आमिर खान, किरण राव और वायकॉम 18 मोशनल पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान और मोना सिंह भी नजर आएंगी जबकि नागा चैतन्य फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Boycott Laal Singh Chaddha, Twitter, Laal Singh Chaddha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com