रंग दे बसंती' फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर कुणाल कपूर आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. पंजाब के अमृतसर के करने वाले कुणाल का जन्म 18 अक्टूबर, 1977 को मुंबई में हुआ. कुणाल कपूर अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं. 'रंग दे बसंती' के अलावा कुणाल कपूर 'लागा चुनरी में दाग', 'डियर जिंदगी' और 'आजा नचले' जैसी कई फिल्में भी की हैं. हालांकि, आजकल वो गुमनाम हैं. उनकी शादी बच्चन परिवार की बेटी से हुई है. जन्मदिन पर आइए जानते हैं एक्टर कुणाल कपूर के बारें में दिलचस्प बातें.
कुणाल कपूर का करियर
कुणाल के करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर हुई. बिग बी अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अक्स' में कुणाल सहायक निर्देशक थे. साल 2004 में उन्होंने पहली बार एक्टिंग में हाथ आजमाया. फिल्म 'मीनाक्षी - अ टेल ऑफ थ्री सीटीज' में पहली बार उन्हें स्क्रीन पर देखा गया. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तब्बू नजर आई थीं. इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'रंग दे बसंती' रही. इस फिल्म में वो आमिर खान के साथ दिखे. इस फिल्म से उन्होंने खूब शोहरत कमाई. हालांकि, इस फिल्म के बाद उनका जादू नहीं चल पाया. उन्होंने बैक टू बैक 'लागा चुनरी में दाग' 'आजा नचले' और 'बचना ऐ हसीनो' साइन की लेकिन उनकी कोई खास चर्चा नहीं हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बच्चन परिवार की बेटी से शादी
एक्टिंग में ज्यादा कमाल न दिखा पाने के बाद कुणाल कपूर ने साल 2015 में शादी कर ली. उनकी शादी अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना से हुई. मतलब कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के दामाद हैं. कुणाल की वाइफ नैना एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं. कुणाल कपूर के पिता अविकिशोर कपूर कंस्ट्रंक्शन से जुड़े हैं. उनकी मां एक सिंगर थीं. उनकी दो बहनें भी हैं. उनकी फैमिली पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है. कुणाल जब कम उम्र के थे, तभी से उन्हें एक्टिंग का शौक था. इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग क्लासेस जॉइन की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं