विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2021

आमिर खान ने 'गुलाम' के लिए 8 दिन तक नहीं धोया था मुंह, ट्रेन से यूं बचे थे बाल-बाल

आमिर खान की गुलाम 23 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आमिर की फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें जानकर समझ जाएंगे कि उन्हें यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता.

आमिर खान ने 'गुलाम' के लिए 8 दिन तक नहीं धोया था मुंह, ट्रेन से यूं बचे थे बाल-बाल
आमिर खान की 'गुलाम' से जुड़े कुछ किस्से
नई दिल्ली:

आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' को रिलीज हुए 23 साल हो गए हैं. फिल्म आज भी अपने कंटेंट, आमिर खान की एक्टिंग और रानी मुखर्जी के साथ उनकी केमेस्ट्री के लिए सिने प्रेमियों के जेहन में ताजा है. यही नहीं, फिल्म में रानी मुखर्जी और आमिर खान का 'आती क्या खंडाला' सॉन्ग भी काफी लोकप्रिय हुआ था. यह पहला मौका था जब आमिर खान ने सिंगिंग की थी, और यह सॉन्ग इतना जबरदस्त ढंग से पॉपुलर हुआ था. फिल्म के गाने और स्टोरीलाइन दोनों को ही फैन्स ने पसंद किया था.

आमिर खान की गुलाम को लेकर कई ऐसी बातें हैं जो हैरान कर देती हैं. फिल्म का एक फेमस सीन है जिसमें आमिर खान ट्रेन के साथ रेस लगाते हैं और फिर उसके आगे से निकलते हैं. आमिर खान ने अपना यह स्टंट खुद किया था. जब उन्होंने एडिटिंग के दौरान इस सीन को देखा तो समझ आया कि वह ट्रेन से टकराने से बाल-बाल बचे थे. यही नहीं, फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए अपने लुक को परफेक्ट बनाने की खातिर आमिर खान ने आठ दिन तक अपना चेहरा नहीं धोया था.

आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है और यह 19 जून 1998 को रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट लगभग सात करोड़ रुपये बताया जा है जबकि इसकी कमाई 24 करोड़ रुपये रही थी. 'गुलाम' में आमिर खान के अलावा रानी मुखर्जी, दीपक तिजोरी और शरत सक्सेना लीड रोल में थे. इन बातों को जानकर यही कहा जा सकता है कि आमिर खान को यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Ghulam, Rani Mukerji, Vikram Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com