विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2017

30वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी 'दंगल', आमिर खान को नहीं थी इतनी सफलता की उम्मीद

आमिर खान ने कहा, "'तारें जमीन पर' मेरे लिए 'दंगल' के जितना ही करीब है और 'पीके', 'थ्री इडियट्स', और 'लगान' इनमें से किसी के बीच अंतर नहीं कर सकता. सभी फिल्में मेरे लिए एक समान हैं."

30वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी 'दंगल', आमिर खान को नहीं थी इतनी सफलता की उम्मीद
23 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी 'दंगल'
  • जल्द ही 2000 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'दंगल'
  • 2016 की 30वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'दंगल'
  • 'सैल्यूट' में भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का रोल निभाएंगे आमिर
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 23 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में उतरी आमिर खान की 'दंगल' ने देश-दुनिया में 300 मिलियन डॉलर (1932 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही फिल्म 2000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. इसी के साथ 'दंगल' 2016 की 30वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इस खबर की पुष्टि की है.
 
'लगान', 'रंग दे बसंती' और 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान का कहना है कि फिल्म साइन करते वक्त वह अपने दिल की आवाज सुनते हैं. आमिर ने पसंदीदा फिल्म पूछे जाने पर माल्टा से आईएएनएस को फोन पर बताया, "मैंने जो भी फिल्में की हैं, वे सभी मेरे दिल के करीब हैं और मैं व्यवसाय के आधार पर अपनी फिल्मों का मूल्यांकन नहीं करता."

उन्होंने आगे कहा, "'तारें जमीन पर' मेरे लिए 'दंगल' के जितना ही करीब है और 'पीके', 'थ्री इडियट्स', और 'लगान' इनमें से किसी के बीच अंतर नहीं कर सकता. सभी फिल्में मेरे लिए एक समान हैं."

अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर भी इतने ही उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि यह एक 14 वर्षीय लड़की की कहानी है, वह मुख्य किरदार है. यह बहुत खूबसूरत कहानी है. फिल्म की कहानी महात्वाकांक्षी गायिका इनसिया की जिंदगी पर आधारित है. 
यह पूछे जाने पर कि क्या यह फिल्म 'दंगल' जैसा व्यवसाय करेगी तो आमिर ने कहा कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं है. उन्हें 'तारें जमीन पर' भी इतनी हिट होगी इसका अंदाजा नहीं था और 'दंगल' में कोई रोमांस नहीं होने और एक सफेद बालों वाले बेटियों के पिता के रूप में होने और पहलवानी के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्म के भी इतना शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद उन्हें नहीं थी. 

'दंगल' के बाद वह पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित एक और बायोपिक फिल्म 'सैल्यूट' में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से आमिर के बैनर एकेपी, रोनी स्क्रूवाला के बैनर आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर रॉय कपूर फिल्म्स के तहत होगा. 

(इनपुट आईएएनएस से भी)

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan Dangal, Aamir Khan Dangal Collection, Dangal, Top 30 Films Of 2016, Latest News On Dangal, Dangal 2000 Crore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com