विज्ञापन

आमिर खान ने अपनी शादी में इस गाने पर किया डांस, नाचते-नाचते पत्नी गौरी को लगा लिया गले

आमिर खान की शादी का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो इरफान पठान ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है.

आमिर खान ने अपनी शादी में इस गाने पर किया डांस, नाचते-नाचते पत्नी गौरी को लगा लिया गले
आमिर खान की शादी का इनसाइड वीडियो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान की शादी का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पहले आमिर, शादी के बाद एक कागज पढ़ते हुए कहते हैं कि 'मैं गौरी को कानूनी तौर पर अपनी पत्नी स्वीकार करता हूं'. इसके बाद गौरी वह कागज पढ़ती हैं और कहती हैं 'मैं आमिर खान को कानूनी तौर पर अपना पति स्वीकार करती हूं.' इसके बाद अगले ही पल वो खुशी से झूमते नजर आते हैं. सबसे खास बात ये रही कि उनके आस पास सभी उनके करीबी हैं. सफेद धोती और कुर्ते में आमिर इस पल को इंजॉय करते दिख रहे हैं. वीडियो को गौर से सुनने पर पता लगता है कि म्यूजिक पुराने गाने 'आज मेरे याद की शादी है' का बज रहा है.

आमिर और गौरी की शादी का ये इनसाइड वीडियो खास मेहमान बनकर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर किया है. इरफान ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आमिर भाई और गौरी को बहुत बहुत बधाई.  इरफान पठान की इस पोस्ट पर अब तक तरीब 192 कमेंट आ चुके हैं और लोग आमिर और उनकी पत्नी गौरी को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं. वहीं एक को आमिर की शादी देख सलमान भाई की याद आ गई. इस फैन ने कमेंट किया, सलमाम भाई की एक नहीं हो रही और यहां...

आमिर की शादी की सबसे बड़ी हाईलाइट रही उनके बच्चों का सपोर्ट. शादी की पूरी प्रोसेस और सेलिब्रेशन के दौरान आमिर अपने बच्चों जुनैद, आइरा और आजाद से घिरे नजर आए. ये दिखाता है कि आमिर के लिए हर रिश्ता और हर कमिटमेंट कितना मायने रखता है. आमिर खान की पत्नी गौरी की बात करें तो पहली शादी से उनका एक बेटा है जो शादी में उनके साथ दिखा. बच्चे का आमिर के साथ एक बॉन्ड नजर आया.

फिल्मी दुनिया से दूर की हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एंग्लो-इंडियन परिवार से आती हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश बैकग्राउंड से हैं. हालांकि अपनी पहचान के बारे में पूछे जाने पर गौरी खुद को गर्व से इंडियन बताती हैं. आमिर खान ने एक बातचीत में बताया था कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे. लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था. इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी उनके बारे में लिखा है.

यह भी पढ़ें: आमिर खान की पत्नी बनते ही खुशी से चिल्लाने लगीं गौरी, शादी का इनसाइड फोटो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Gauri Spratt, Aamir Khan Wedding Inside Photos, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com