Aadujeevitham aka The Goat LifeOTT Release Date: साउथ की 2024 में एक फिल्म रिलीज हुई. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इसे बनने में 16 साल लगे. ही नहीं, इसको तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया गया. इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज किए जाने का फैन्स को बेसब्र से इंतजार था. अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. हम बात कर रहे हैं आडुजीवितम की. जिसमें सालार फेम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर दिल जीता था और अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी.
फृथ्वीराज सुकुमार ने आडुजीवितम की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर पोस्ट शेयर की है और लिखा है, 'साहस, उम्मीद और सरवाइवल की कहानी. आडुजीवितम 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में आ रही है.' इस तरह उन फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है, जो इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पृथ्वीराज सुकुमारन की आडुजीवितम यानी द गोट लाइफ का बजट लगभग 82 करोड़ रुपये है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आडुजीवितम का निर्देशन ब्लेसी ने किया है. फिल्म मलयालम साहित्य के सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'आडुजीवितम' पर आधारित है. आडुजीवितम में हॉलीवुड अभिनेता जिमी ज्यां-लुई के अलावा अमला पॉल, गोकुल जैसे भारतीय और तालिब अल बलुशी और रिक एबी जैसे अरब एक्टर भी दिखे. फिल्म का संगीत निर्देशन ए.आर. रहमान ने किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं