विज्ञापन

बाप की दुश्मनी ने दो दिलों को किया जुदा, 1990 की इस फिल्म ने मचाया था तहलका, उदित, अनुराधा, साधना, सुरेश वाडेकर के 7 के सात गाने सुपरहिट

1990 में रिलीज हुई आमिर खान और माधुरी दीक्षित की ‘दिल’ ने प्यार, परिवार की दुश्मनी और गलतफहमियों की कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए और यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रही.

बाप की दुश्मनी ने दो दिलों को किया जुदा, 1990 की इस फिल्म ने मचाया था तहलका, उदित, अनुराधा, साधना, सुरेश वाडेकर के 7 के सात गाने सुपरहिट
1990 में आई फिल्म दिल साबित हुई थी ब्लॉकबस्टर

1990 का दौर बॉलीवुड में रोमांस और मसाला फिल्मों का था. इसी साल आमिर खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी वाली ‘दिल' रिलीज हुई, जिसने प्यार, दुश्मनी, अमीरी-गरीबी और परिवार की जिद को एक साथ पर्दे पर उतारा. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनकी पहचान बनाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. आमिर और माधुरी की नोकझोंक, फिर धीरे-धीरे प्यार में बदलती कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई. फिल्म के साथ इसका संगीत भी जबरदस्त हिट हुआ. ‘मुझे नींद न आए', ‘हम प्यार करने वाले', ‘हमने घर छोड़ा है' और ‘ओ प्रिया प्रिया' जैसे गाने आज भी 90 के दशक के लोकप्रिय गीतों में गिने जाते हैं.

पहली मुलाकात में प्यार नहीं, शुरू हुई तकरार

‘दिल' की कहानी राजा प्रसाद और मधु मेहरा की है. राजा का किरदार आमिर खान ने निभाया था, जबकि मधु बनी थीं माधुरी दीक्षित. राजा एक ऐसे परिवार से आता है, जहां उसके पिता हजारी प्रसाद अपने बेटे की शादी किसी अमीर लड़की से करवाना चाहते हैं. दूसरी तरफ मधु एक अमीर परिवार की बेटी है और अपने पिता की लाडली है. दोनों की पहली मुलाकात बिल्कुल रोमांटिक नहीं होती. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने के बजाय खूब परेशान करते हैं और उनकी नोकझोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है. 

ये Video भी देखें: बांद्रा के मशहूर गेटी गैलेक्सी थिएटर पर पुलिस की कार्रवाई

परिवार की दुश्मनी ने तोड़ दिया प्यार

जब राजा और मधु एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, तो उनके परिवारों के बीच की पुरानी सोच सामने आती है. राजा के पिता हजारी प्रसाद अमीर परिवार में बेटे की शादी करवाने के लालच में झूठ का सहारा लेते हैं. वहीं मधु के पिता अपनी बेटी का रिश्ता राजा से स्वीकार नहीं करते. हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि दोनों प्रेमियों को अलग करने की कोशिश होती है. मधु को राजा से दूर रहने के लिए मजबूर किया जाता है. गलतफहमियां बढ़ती हैं और राजा को लगता है कि मधु ने उसे छोड़ दिया है. इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी दर्दनाक मोड़ लेती है. 

आमिर-माधुरी की जोड़ी और संगीत ने रचा इतिहास

फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित के साथ अनुपम खेर, सईद जाफरी, पद्मरानी, शम्मी और देवन वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे. संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया और गीत समीर ने लिखे. साउंडट्रैक में उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल, साधना सरगम और सुरेश वाडकर की आवाजें सुनाई दीं. ‘मुझे नींद न आए' और ‘हम प्यार करने वाले' में उदित-अनुराधा की आवाज ने खास लोकप्रियता हासिल की, जबकि ‘ओ प्रिया प्रिया' में अनुराधा पौडवाल और सुरेश वाडकर की आवाज थी. 

‘दिल' 1990 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शीर्ष पर रही. उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 17 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने माधुरी दीक्षित को पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी दिलाया.

यह भी पढ़ें: काजी तौकीर ने कुबूला, फेम गुरुकुल की जीत के वक्त नहीं गाते थे अच्छा, कहा- मैं अच्छा नहीं गाता था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIL, Madhuri Dixit, Aamir Khan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com