चंद्रचूर सिंह 90 के दशक के मशहूर हीरो थे. वे उस दौर की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. चंद्रचूर सिंह एक समय में लड़कियों के बीच भी बहुत पॉपुलर थे. हाल ही में चंद्रचूर सिंह ने एक सुपरहिट फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि उनका स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. चंद्रचूर सिंह अपने इस बयान में उस दावे को गलत बता रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि 'कुछ कुछ होता है' की प्रोडक्शन के समय वे बेरोजगार थे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
चंद्रचूर सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक रेडिट यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि चंद्रचूर सिंह ने वीडियो में सलमान खान के दावे पर रियेक्ट किया है. साथ ही स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने सलमान के दावे को झूठा करार दिया था. इस स्क्रीनशॉट में लिखा है, 'झूठ सलमान का'. इस पोस्ट पर एक यूजर ने जब ये पूछा कि क्या झूठ है? यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, "ऐसा नहीं है कि उन दिनों उनके पास कोई काम नहीं था और वो बेरोजगार थे जैसा कि सलमान ने अपने दावे में कहा. सच तो ये है कि मेरे पास 'जोश', 'दाग द फायर', 'क्या कहना' और 'सिलसिला है प्यार का' जैसी कई फिल्में थीं. मैंने ऑप्शन चुना". हालांकि पोस्ट वायरल होते ही एक्टर ने तुरत इसे डिलीट भी कर दिया. दरअसल, ये मामला काफी पुराना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कॉफ़ी विद करण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण कहते हैं कि उन्होंने कुछ कुछ होता है में अमन के रोल के लिए सैफ अली खान और चंद्रचूर सिंह को चुना था, लेकिन उस वक्त उनके पास कोई काम नहीं था फिर भी उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. जिस पर सलमान कहते हैं, "शाहरुख खान को फिल्म में कास्ट करना मुश्किल नहीं था लेकिन उस समय अमन के लिए कास्ट करना आपके लिए मुश्किल था क्योंकि सैफ और चंद्रचूर दोनों उस समय कुछ नहींकर रहे थे. फिर भी उन्होंने मना कर दिया. मैंने ये किया करण लेकिन उसके बाद आपने कभी मेरे साथ काम नहीं किया".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं