विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को पछाड़ रातोंरात नंबर 1 बनी 8 एपिसोड की ये सीरीज, सस्पेंस ऐसा कई दिनों तक दिलोदिमाग पर छाई रहेगी कहानी

सिर्फ 8 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर ‘आई विल फाइंड यू’ ने अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है और नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है.

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को पछाड़ रातोंरात नंबर 1 बनी 8 एपिसोड की ये सीरीज, सस्पेंस ऐसा कई दिनों तक दिलोदिमाग पर छाई रहेगी कहानी
OTT पर आते ही हिट हुई 8 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर

OTT पर हर हफ्ते कई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो आते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर खूब चर्चा में है, जिसने अपनी दिलचस्प कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट की वजह से ऑडियंस को बांध रखा है. सिर्फ 8 एपिसोड की इस लिमिटेड सीरीज में मर्डर मिस्ट्री, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है कि कहानी का हर नया मोड़ आपको चौंका देता है. खास बात ये है कि सीरीज का पूरा फोकस सिर्फ अपराध पर नहीं, बल्कि एक पिता की उस जिद पर भी है जो हर हाल में अपने बेटे तक पहुंचना चाहता है. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में ये शो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है.

बेस्ट सेलिंग नॉवेल से तैयार हुई कहानी

'आई विल फाइंड यू' मशहूर लेखक हार्लन कोबेन की इसी नाम की बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर बेस्ड है. हार्लन कोबेन इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी किताबों पर बनी कई सीरीज पहले भी ऑडियंस के बीच पॉपुलर रही हैं और ये शो भी उसी लिस्ट में शामिल होता नजर आ रहा है. सीरीज में सैम वर्थिंगटन लीड रोल में दिखाई देते हैं. उनके साथ ब्रिट लोअर, मिलो वेंटिमिग्लिया और एरिन रिचर्ड्स भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. कहानी में हर किरदार का एक खास रोल है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे इनके बीच छिपे कनेक्शन भी सामने आते जाते हैं.

क्या है 'आई विल फाइंड यू' की कहानी

इस सीरीज की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर अपने ही बेटे की हत्या का आरोप लग जाता है. कोर्ट उसे दोषी मान लेता है और उसे जेल भेज दिया जाता है. लेकिन उसके दिल में हमेशा एक सवाल बना रहता है कि अगर उसका बेटा सच में जिंदा हो तो? यही सवाल उसे चैन से बैठने नहीं देता. जेल से बाहर आने के बाद वो अपने बेटे की तलाश शुरू करता है. इस सफर में उसके सामने कई ऐसे राज खुलते हैं जो पूरे मामले को नई दिशा दे देते हैं. हर एपिसोड के साथ कहानी और ज्यादा पेचीदा होती जाती है.

क्यों देखनी चाहिए ये सीरीज

अगर आपको ऐसी वेब सीरीज पसंद हैं जिनमें हर थोड़ी देर में नया ट्विस्ट मिले और आखिर तक सस्पेंस बना रहे, तो ये शो आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी तेज रफ्तार कहानी है, जो कहीं भी धीमी नहीं पड़ती. यही वजह है कि 8 एपिसोड की ये सीरीज एक ही बार में खत्म करने का मन करता है.

किस OTT पर देख सकते हैं

'आई विल फाइंड यू' 18 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. IMDb पर इसे 7.3 की रेटिंग मिली है. सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड का रन टाइम एक घंटे से भी कम है. अगर आप इस वीकेंड कोई नई क्राइम थ्रिलर तलाश रहे हैं, तो ये सीरीज आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है. इतना ही नहीं, आपको बता दें कि यह वेब सीरीज हालिया रिलीज समय रैना की इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को कड़ी टक्कर दे रही है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें 36 एक्टर्स वाली फिल्म को मिलेगी कितने की ओपनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, I Will Find You, OTT, TV, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com