विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2022

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्टर एक्टर का पुरस्कार- पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

68th National Film Awards: बेस्ट फिल्म का पुरस्कार सोरोरई पोत्रु को मिला तो बेस्ट एक्टर का पुरस्कार सूर्या और अजय देवगन के नाम रहा.

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान
नई दिल्ली:

68th National Film Awards: फिल्मों से जुड़े देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया जा रहा है. 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म की विभिन्न विधाओं और भाषाओं के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों और फिल्म मेकर्स को सम्मानित किया जा रहा है. इस साल के फिल्म पुरस्कारों की 10 सदस्यीय जूरी का अध्यक्षता फिल्ममेकर विपुल शाह कर रहे हैं. यह फिल्म पुरस्कार 2020 में सर्टिफाइड हुई फिल्मों को दिए गए हैं. 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'जस्टिस डिलेड बट डिलीवर' और 'थ्री सिस्टर्स' को मिला है.

बेस्ट एक्टर: सूर्या को सोरोरई पोत्रु और अजय देवगन को तान्हाजी के लिए. 

बेस्ट फिल्म: सोरोरई पोत्रु को मिला. 

बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार साची को अयप्पानुम कोशियम के लिए.

बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट, का पुरस्कार तान्हाजी को मिला है. 

बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार, सोरारई पोत्रु के लिए अपर्णा बालामुरली को मिला है. 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, पुरस्कार अयप्पानुम कोशियम के लिए बीजू मेनन को मिला है. 

बेस्ट म्यूजिक: जीवी प्रकाश

बेस्ट बुक ऑफ सिनेमा का पुरस्कार द लॉन्गेस्ट किस, किश्वर देसाई को देने का ऐलान किया गया है.

बेस्ट फीचर फिल्म

हिंदी: तुलसीदास जूनियर, मृदुल तुलसीदास

हरियाणवी: दादा लखमी, डायरेक्टर यशपाल शर्मा

दिमासा: सेमखोर, एमी बरुआ

तुलु: जीतेगे, संतोष माडा

तेलुगु: कलर फोटो, अंगिरेकुला संदीप राज

तमिल: शिवरंजिनियम इन्मि सिला पेंगल्लुम, वसंत एस साई

मलयालम: थिंकलच्झआ निश्चयम, प्रसन्ना सत्यनाथ हेगड़े

मराठी: घोष्ठा एका पैथांची, शांतनु

बंगाली: अविजात्रिक, शुभ्राजीत मित्रा

असमिया: ब्रिज, कृपाल कलिता.

बेस्ट लिरिक्स: सायना, मनोज मुंतशिर 

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर, नचम्मा, एके अय्यपम कोशियम

बेस्ट मेल सिंगर, राहुल देशपांडे, मीवसंतराव फिल्म 

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का पुरस्कार विशाल भारद्वाज को 1232 किमी के मरेंगे तो वहीं जाकर गाने के लिए दिया

नॉन फीचर फिल्म

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म में बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार आरवी रमानी को फिल्म ओह दैट्स भानु के लिए मिला है.

पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कुमकुमारचन, अभिजीत अरविंद दलवीक

बेस्ट डायरेक्शन: ओह दैट्स भानु, आरवी रमानी

सर्वश्रेष्ठ छायांकन: सबदिकुन्ना कलप्पा, निखिल एस प्रवीण

बेस्ट ऑडियोग्राफी: पर्ल ऑफ द डेजर्ट, अजीत सिंह राठौर

बेस्ट नरेशन वॉयसओवर: रैप्सोडी ऑफ रेन्स- केरल मानसून, शोभा थरूर श्रीनिवासन

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: 1232 किलोमीटर - मारेंगे तो वही जाकर, विशाल भारद्वाज

बेस्ट एडिटिंग: बॉर्डरलैंड्स, अनादि अथली

बेस्ट ऑन लोकेशन साउंड: जादुई जंगल, संदीप भाटी और प्रदीप लेखवार

सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य: मध्य प्रदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
68th National Film Awards List, National Film Awards, National Film Awards List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com