विज्ञापन

57 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, जब पहली बार दिखी थी किशोर कुमार और राजेश खन्ना की जुगलबंदी, 7 के सात गाने सदाबहार

राजेश खन्ना के लिए आवाज बनने से पहले किशोर कुमार ने उनका इंटरव्यू  लिया था , जिसके बाद 57 साल पुरानी फिल्म में उन्होंने काका के लिए गाने गाने का फैसला किया. 

57 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, जब पहली बार दिखी थी किशोर कुमार और राजेश खन्ना की जुगलबंदी, 7 के सात गाने सदाबहार
राजेश खन्ना और किशोर कुमार की पहली फिल्म, 57 साल बाद भी सदाबहार हैं 7 गाने
Reddit
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी बनीं, जिन्हें लोग सिर्फ फिल्मों या गानों से नहीं, बल्कि एक खास एहसास के रूप में याद करते हैं. ऐसी ही एक जोड़ी थी सुपरस्टार राजेश खन्ना और सिंगर किशोर कुमार की. पर्दे पर राजेश खन्ना की मुस्कान और किशोर कुमार की आवाज ने मिलकर ऐसा जादू चलाया कि कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. इस मशहूर जोड़ी के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है. कहा जाता है कि किशोर कुमार किसी भी कलाकार के लिए गाना गाने से पहले उसे समझना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने राजेश खन्ना से मुलाकात कर उन्हें परखा था और 57 साल पुरानी फिल्म में उनके जादू ने सबका दिल जीत लिया. फिर यही रिश्ता हिंदी सिनेमा की सबसे सफल आवाज-एक्टर जोड़ियों में शामिल हो गया.

57 साल पुरानी फिल्म बनीं किशोर कुमार-राजेश खन्ना के लिए टर्निंग प्वॉइंट

Latest and Breaking News on NDTV

किशोर कुमार का शुरुआत में सपना बड़ा गायक बनने का नहीं था. उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि संगीत ही उनकी असली पहचान है. शुरुआती दौर में वह महान गायक केएल सहगल से प्रभावित थे और उनकी तरह गाने की कोशिश करते थे. लेकिन बाद में उन्होंने अलग शैली बनाई. उनकी आवाज में मस्ती, दर्द और अलग अंदाज था, जिसने बाकी गायकों से अलग पहचान दिलाई. किशोर कुमार के करियर में 57 साल पहले 1969 की फिल्म 'आराधना' एक बड़ा मोड़ लेकर आई. इस फिल्म के संगीत पर काम चल रहा था.

किशोर कुमार ने लिया था राजेश खन्ना का इंटरव्यू

 संगीतकार एसडी बर्मन और निर्देशक शक्ति सामंत चाहते थे कि राजेश खन्ना के लिए किशोर कुमार आवाज दें. उस समय राजेश खन्ना नए कलाकार थे और किशोर कुमार किसी नए अभिनेता के लिए बिना उसे जाने गाना नहीं चाहते थे. कहा जाता है कि किशोर कुमार ने साफ कहा कि वह पहले राजेश खन्ना से मिलना चाहते हैं. इसके बाद राजेश खन्ना को किशोर कुमार के घर भेजा गया. दोनों की मुलाकात हुई और किशोर कुमार ने उनसे बातचीत की. राजेश खन्ना के जवाब और उनके व्यक्तित्व से किशोर कुमार प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने उनके लिए गाने की हामी भर दी. 

ये भी पढे़ं- 2026 दूसरी हनुमान अंश बनीं हॉरर फिल्म, 30 से 100 पार पहुंचे सिनेमाघरों में शोज,  3 दिन में बजट रह गया पीछे

अराधना फिल्म के गानों से छाए राजेश खन्ना-किशोर कुमार

फिल्म 'आराधना' के गाने 'मेरे सपनों की रानी' और 'रूप तेरा मस्ताना' जब रिलीज हुए तो पूरे देश में छा गए. इन गानों ने न सिर्फ किशोर कुमार को नई ऊंचाई दी, बल्कि राजेश खन्ना को भी सुपरस्टार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. इसके बाद दोनों की जोड़ी लगातार सफल होती गई. इस फिल्म में किशोर कुमार ने 3 गाने गाए. जबकि अन्य गानों को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने आवाज दी. 

अराधना के 7 हिंदी गाने

1. मेरे सपनों की रानी- किशोर कुमार
2. रुप तेरा मस्ताना- किशोर कुमार
3. कोरा कागज था ये मन मेरा- किशोर कुमार-लता मंगेशकर
4. चंदा है तू मेरा सूरज है तू - लता मंगेशकर
5. सफल होगी तेरी अराधना- एसडी बर्मन
6. गुन गुना रहे है भंवरे- मोहम्मद रफी- आशा भोसले
7. बागों में बहार है- मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर

अराधना के 6 बंगाली गाने 

1. मोर शॉपनेरी शाथी (किशोर कुमार )
2. एतो कचे दूजोन (किशोर कुमार)
3. गुनजोने डोले जे भ्रमोर (किशोर कुमार, आशा भोंसले)
4. अज हृदयोये भालोबेशे (किशोर कुमार, लता मंगेशकर)
5. चोंड्रो जे तुई (लता मंगेशकर)
6. माधोबी फूटेचे ओय (राहुल देव बर्मन, लता मंगेशकर)

245 गानों में रही राजेश खन्ना -किशोर कुमार की जोड़ी

राजेश खन्ना और किशोर कुमार की साझेदारी इतनी मजबूत हुई कि किशोर कुमार ने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए करीब 245 गाने गाए. दोनों ने लगभग 92 फिल्मों में साथ काम किया. यह रिकॉर्ड हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार गायक-अभिनेता जोड़ियों में गिना जाता है. राजेश खन्ना की रोमांटिक छवि और किशोर कुमार की आवाज ने मिलकर 'अमर प्रेम', 'कटी पतंग' और 'हाथी मेरे साथी' जैसी फिल्मों के गानों को अमर बना दिया.  

ये भी पढ़ें- ढोल की ताल पर बना 12 मिनट का 24 साल पुराना गाना, जिसमें थे 18 गाने, लता, उदित, सोनू, अलका, पामेला ने बनाया सुपरहिट  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aradhana  songs, Rajesh Khanna, Kishore Kumar, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com