विज्ञापन

500 लीटर पेट्रोल, बिना CGI ब्लास्ट! रणवीर सिंह ने ऐसे शूट किया धुरंधर 2 का खतरनाक क्लाइमैक्स

मार्च में रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज अपने दमदार एक्शन और बड़े स्तर के सीक्वेंस के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है. अब फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.

500 लीटर पेट्रोल, बिना CGI ब्लास्ट! रणवीर सिंह ने ऐसे शूट किया धुरंधर 2 का खतरनाक क्लाइमैक्स
ऐसे शूट हुआ था धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स

Dhurandhar 2 Climax Shoot: मार्च में रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज अपने दमदार एक्शन और बड़े स्तर के सीक्वेंस के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है. अब फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. फिल्म के इस बड़े धमाके वाले सीन में किसी भी तरह का CGI इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि इसे पूरी तरह रियल तरीके से शूट किया गया. इस दौरान रणवीर सिंह खुद धमाके के बेहद करीब मौजूद थे, जिससे इस सीन का जोखिम और भी बढ़ गया था.

बिना CGI के हुआ 500 लीटर पेट्रोल से ब्लास्ट

फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने साफ कहा था कि वह एक्सप्लोजन के लिए CGI का इस्तेमाल नहीं करना चाहते. क्लाइमैक्स में दिखाया गया टैंकर ब्लास्ट सबसे मुश्किल और खतरनाक सीन था, जिसमें करीब 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया. इतना ही नहीं, सही इफेक्ट पाने के लिए हर टैंक में 25 किलो विस्फोटक भी डाला गया. विशाल ने बताया कि इस सीन में उड़ने वाले सभी टुकड़े असली थे, जिससे सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया था. टीम को यह सुनिश्चित करना था कि आग की लपटें रणवीर तक न पहुंचे.

सेट पर टेंशन, लेकिन रणवीर रहे कूल

इस खतरनाक सीन को शूट करते समय टीम काफी दबाव में थी. अर्जुन रामपाल भी शुरुआत में इस सीन का हिस्सा थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें ब्लास्ट से पहले हटा दिया गया. वहीं, रणवीर सिंह पूरे समय शांत और आत्मविश्वास से भरे नजर आए. विशाल त्यागी के मुताबिक, रणवीर को टीम की प्लानिंग और सुरक्षा इंतजामों पर पूरा भरोसा था. शूट खत्म होने के बाद रणवीर ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल कर दिया. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, और यह फिल्म अपने जबरदस्त एक्शन के लिए दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: डेविड धवन ने राकेश बेदी को कहा था- 'चाल चेंज हो गई', धुरंधर 2 एक्टर ने दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge Climax, Ranveer Singh News, Ranveer Singh Dhurandhar 2 Climax
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com