पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. राम चरण की फिल्म के मेकर्स ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए दर्शकों को 5 मिनट 56 सेकंड का तोहफा दे दिया है. पेड्डी ने अभी तक सिर्फ अपने बजट को ही क्रॉस किया है. लेकिन मेकर्स के हौसले बुलंद हैं और फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि फिल्म 600 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती है. लेकिन अभी तक ये दूर की कौड़ी नजर आ रहा है. पेड्डी का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और फिल्म में लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हैं. फिल्म के मेकर्स ने नए दर्शकों को थियेटर्स तक लाने के लिए एक नई स्कीम निकाली है. स्कीम भी ऐसी है कि जो एक बार फिल्म देख चुका है इसे इंजॉय कर चुका है वह दोबारा इसे देखने के लिए जा सकता है.
पेड्डी के मेकर्स ने 400 करोड़ होते ही चला मास्टरस्ट्रोक
पेड्डी मेकर्स ने फिल्म में नए सीन जोड़े हैं. जी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक पेड्डी मेकर्स फिल्म ने 5 मिनट 56 सेकेंड के नए सीन जोड़कर इसकी ड्यूरेशन बढ़ाई है. अब नए दर्शकों के लिए तो ये फिल्म नई हो गई साथ ही साथ पुराने दर्शकों में भी ये एक्साइटमेंट है कि आखिर ये नए सीन कौनसे हैं. फिलहाल इसे लेकर कोई डिटेल नहीं है कि कौन से सीन बाद में जोड़े गए हैं.
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्मों के ट्रेड बिजनेस पर नजर रखने वाले इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के लाइव डेटा के मुताबिक 'पेड्डी' ने बुधवार (17 जून) शाम तक भारत में 2.45 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. फिल्म ने 13वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे. इस हिसाब से अब तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 226 करोड़ रुपये हो गया है.
6 minutes of additional footage will be added from tomorrow.#PEDDI pic.twitter.com/5MchvfnbNe
— Gulte (@GulteOfficial) June 17, 2026
पेड्डी कास्ट और कहानी
बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण लीड रोल में हैं और उनके साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी हैं. यह स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा आंध्र प्रदेश के एक ऐसे गुमनाम और भूले-बिसरे गांव की कहानी है, जहां के लोगों को सरकार बुरी तरह दबाती है और नजरअंदाज करती है. गांव वालों का सपना कानूनी मान्यता, बुनियादी अधिकार और ट्रेन का स्टॉप पाना है. लीड हीरो 'पेद्दी' (राम चरण) खेल में अपनी बेहतरीन काबिलियत का इस्तेमाल करके इस लंबी लड़ाई को लड़ने का फैसला करता है.
राम चरण के अलग अलग किरदार
बता दें कि साउथ एक्टर केवल स्क्रीन पर ही नहीं पर्दे के पीछे भी खासे एक्टिव हैं और बतौर प्रोड्यूसर भी कई फिल्मों से जुड़े रहे हैं. साल 2017 में खिलाड़ी नंबर 150 से उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2019 में Sye Raa Narasimha Reddy, साल 2022 में गॉडफादर और अब साल 2026 में उनके बैनर तले द इंडिया हाउस आने वाली है.
यह भी पढ़ें: अल्फा का ट्रेलर रिलीज, आलिया पर भारी पड़ी शारवरी, ऋतिक रोशन की झलक ने चौंकाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं