विज्ञापन

संभावना सेठ की पुलिस स्टेशन में बीती रात, हाउस हेल्प के कारण होना पड़ा परेशान, जानें क्या है मामला

संभावना सेठ ने हाल ही में बताया कि उन्हें और पति अविनाश द्विवेदी को पूरी रात पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी, जिसकी वजह उन्होंने लेटेस्ट वीडियो में बताई. 

संभावना सेठ की पुलिस स्टेशन में बीती रात, हाउस हेल्प के कारण होना पड़ा परेशान, जानें क्या है मामला
संभावना सेठ ने यूट्यूब पर शेयर किया वीडियो, बताया हाउस हेल्प की कैसे की मदद
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह पूरी रात पुलिस स्टेशन में रहे, जिसका कारण उनकी हाउस हेल्प थी. वहीं अब उन्होंने ऐसा करने की वजह अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है. संभावना सेठ ने  अपने घर में काम करने वाली फीमेल हाउस हेल्प की बहन से जुड़े एक कथित रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताया और दावा किया कि महिला को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी थी और नवी मुंबई के खारघर में एक घर में काम करने के लिए मजबूर किया था.

हाउस हेल्प की मदद के लिए आगे आया कपल

वीडियो में कपल ने जागरूकता बढ़ाने के लिए वीडियो शेयर करते हुए अविनाश ने कहा, "हेलो दोस्तों, हमारे साथ एक बहुत बड़ी घटना हुई है और उस घटना के बारे में आपसे बात करना हमारे लिए जरूरी है क्योंकि हम बहुत से लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चाहते हैं. यह किसी की भी लाइफ में या आपके पड़ोस में हो सकता है. इसलिए आपका जागरूक रहना जरूरी है. दो दिन पहले,हमारे घर में काम करने वाली गुड़िया अचानक रोने लगी.वह हमारे घर में ही 24 घंटे रहती है. जब गुड़िया रोने लगी तो हमें समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है?"

ये भी पढे़ं- रणबीर कपूर की रामायणम् में कास्टिंग पर हुई आलोचना, दीपिका चिखलिया ने कहा- उनकी किस्मत कितनी अच्छी है 

मर्जी के बिना हाउस हेल्प बनीं बंधक

अविनाश के मुताबिक, गुड़िया ने उन्हें बताया कि उसकी बड़ी बहन, जो एक घरेलू मदद एजेंसी के जरिए खारघर के एक घर में काम कर रही थी. उसे कथित तौर पर उसकी मर्जी के बिना बंधक बनाकर रखा गया था. एजेंसी के काम करने के तरीके के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह शुरू में उस घर में काम करने के लिए राजी हो गई थी क्योंकि उसे बताया गया था कि उसे "13 बिल्लियों और 5 कुत्तों" की देखभाल करनी होगी. आगे उन्होंने कहा, "शुरू में उन्होंने उसे मीठी-मीठी बातें करके मना लिया. 2-3 दिन बाद, उन्होंने उसका काम बढ़ाना शुरू कर दिया. उसे खाना बनाना, घर की सफाई और कई दूसरे काम करने पड़े. जबकि C-सेक्शन के बाद उसे पेट की समस्या थी और वह भारी काम नहीं कर सकती थी."

सिक्योरिटी गार्ड ने था रोका

जब महिला ने कथित तौर पर जाने की गुजारिश की तो मालिकों ने कथित तौर पर मना कर दिया और दावा किया कि उन्होंने एजेंसी को पहले ही पैसे दे दिए हैं. अविनाश ने दावा किया कि बाद में एजेंसी ने उन्हें बताया कि असल में कोई पेमेंट नहीं मिला था. संभावना सेठ ने कहा, "वह रो रही थी और मुझसे उसे बचाने के लिए कह रही थी. उसने मुझे बताया कि सुबह से उसे चार बार उल्टी हो चुकी है. उसे खाना नहीं दिया गया था, जिसके चलते वह भूखी थी." कपल ने आरोप लगाया कि जब एजेंसी के लोग फ्लैट तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोक दिया. इसके बाद संभावना ने सीधे उस घर में मौजूद महिला से संपर्क किया. संभावना ने बताया, "मैंने उस महिला को फोन किया तो उसने मुझसे पूछा कि मैं कौन हूं. जब उसने मुझे पहचाना तो उसने कहा कि वह मेरी बहुत बड़ी फैन है. उसका लहजा पूरी तरह बदल गया. किसी भी मदद के लिए. मैं बस एक फ़ोन कॉल की दूरी पर हूं, चिंता न करें. हम आपको कोई नुकसान नहीं होने देंगे. अगर आपको पेमेंट नहीं मिलता है तो मैं आपको पेमेंट कर दूंगी. मैम, उसे जाने दीजिए. चिंता न करें, हम यहां हैं."

जान से मारने की मिली थी धमकी

संभावना ने आरोप लगाते हुए कहा, "वह बस यही कह रही थी, 'मैडम, मुझे किसी तरह बचा लीजिए. यहां मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है.' उन्होंने उससे कहा था, 'अगर तुम यहां से निकलने की कोशिश करोगी तो हम तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देंगे. किसी को पता भी नहीं चलेगा.' सबसे बड़ा अपराध तो यह था कि उन्होंने उसका आईडी कार्ड छीन लिया. उसके कपड़े छिपा दिए और उससे कहा, 'अब जाओ और हमें दिखाओ कि तुम कैसे निकलती हो.'"

NGO मदद के लिए आए आगे

संभावना ने कहा, "मैं उस महिला का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. शायद वह किसी एनजीओ से जुड़ी है. वह सीधे 30वीं मंजिल पर गई. घर में घुसी और किसी तरह उस लड़की को भागने में मदद की." उन्होंने आरोप लगाया कि भागने के दौरान, महिला के पति ने घरेलू काम करने वाली महिला को थप्पड़ मारा और सीढ़ियों से नीचे भागते समय उसे चोटें आईं. संभावना ने याद करते हुए कहा, "वह बुरी तरह घायल हो गई थी. वह बार-बार कह रही थी, 'दीदी, मुझे बचा लो. वे मुझे मार डालेंगे.'" 

संभावना सेठ ने पुलिस की आलोचना की

संभावना ने कहा कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो घरेलू काम करने वाली महिला की जान चली जाती. एक्ट्रेस ने खारघर पुलिस के शुरुआती रवैये की भी आलोचना की और कहा- "पुलिस ने मदद नहीं की. अगर उन्होंने उस समय मदद की होती तो मामला इतना नहीं बढ़ता. उसकी जान भी जा सकती थी. बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और टीम का धन्यवाद. सीनियर अधिकारियों ने पहले हुई घटना के लिए हमसे माफी मांगी. एक अधिकारी ने सुबह 8 बजे तक हमारी बात सुनी और FIR दर्ज की गई. बयान दर्ज किए गए और सभी सबूत इकट्ठा किए."

ये भी पढ़ें- शोले को स्टार को संजीव कपूर ने बताई थी हथेली पढ़ने वाले की मौत की भविष्यवाणी, कहा- इसीलिए बुजुर्ग के करते थे रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhavana Seth, Bollywood, Avinash Dwivedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com