विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2023

पठान के शोर में बजाया था अपना डंका, सिर्फ तीन करोड़ का बजट, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 67 करोड़- हंसाते-हंसाते डराया था इस फिल्म ने

पठान, जवान और गदर 2 ही नहीं साउथ की फिल्म रोमांचम बजट की कई गुना कमाई कर चुकी है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी है.

पठान के शोर में बजाया था अपना डंका, सिर्फ तीन करोड़ का बजट, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 67 करोड़- हंसाते-हंसाते डराया था इस फिल्म ने
रोमांचम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट है ब्लॉकबस्टर
  • साल 2023 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है रोमांचम
  • मलयालम भाषा की फिल्म है रोमांचम
  • रोमांचम ने 3 करोड़ के बजट में की 67 करोड़ की कमाई
नई दिल्ली:

साउथ की फिल्मों का जलवा हर तरफ है. जहां बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 में विरुपक्षा से लेकर कांतारा जैसी फिल्मों का राज शुरुआत में रहा है तो वहीं अब साल का अंत होते होते कुछ कम बजट फिल्में धुआंधार कलेक्शन कर अपना नाम रोशन कर रही हैं. 3 फरवरी को रिलीज हुई रोमांचम कुछ ऐसी ही फिल्म है, जो हॉरर कॉमेडी फिल्म मलयालम भाषा में थी. इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला था, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर भी रोमांचम सुपरहिट साबित हुई थी. 

3 फरवरी 2023 को रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म रोमांचम को जीतू माधवन ने डायरेक्ट किया था, जो कि उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू था. कास्ट की बात करें तो सौबिन शाहिर, अर्जुन अशोकन, स्नेहा मैथ्यू, सीजू सनी, सजिन गोपू और आदित्य भास्कर अहम किरदार में नजर आए थे. 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रोमांचम साल 2023 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्म में शामिल थी, जिसने 69.63 करोड़ की कमाई अपने नाम की थी. इसके अलावा तेलुगू की 2023 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्म में से एक थी. 42.15 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 64 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने की थी, जिसका बजट 3 करोड़ था. इसके चलते यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. कहानी की बात करें तो रोमांचम की कहानी एक खेल ओइजा बोर्ड गेम से शुरु होती है, जो  तब गलत मोड़ लेती है. जब सात कुंवारे लोग एक आत्मा को बुला लेते हैं. आगे क्या होता है यह देखने लायक है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Romancham, Romancham Box Office, Romancham Worldwide Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com