विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2024

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ने सिनेमाघरों में लगवा दिया था मेला, सिर्फ तीन करोड़ के बजट में दे डाली थी ब्लॉकबस्टर

Romancham: सच्ची घटना पर आधारित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों पर दर्शकों का मेला लगा दिया था. तीन करोड़ के बजट वाली ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ने सिनेमाघरों में लगवा दिया था मेला, सिर्फ तीन करोड़ के बजट में दे डाली थी ब्लॉकबस्टर
इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर मचा डाला तहलका
नई दिल्ली:

बड़े मियां छोटे मियां, कंगुवा, गोट और इंडियन 2 जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया है कि बड़े बजट से फिल्में नहीं चला करतीं. उसी तरह मंजुम्मेल बॉयज, प्रेमम, भ्रमयुगम और किष्किंधा कांडम ने साबित कर दिया है कि कहानी में दम हो और एक्टिंग में जान तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलने से कोई नहीं रोक सकता. ऐसी ही एक फिल्म 2023 में रिलीज हुई. ये मलयालम फिल्म रोमांचम है जिसने फिल्म इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड कायम किया है. इस फिल्म का बजट महज तीन करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सबको चौंका दिया था. इस फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और सधा हुआ निर्देशन, किसी भी फिल्म को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है, चाहे उसका बजट कितना भी छोटा क्यों न हो.

रोमांचम ट्रेलर

हॉरर कॉमेडी रोमांचम को जितु माधवन ने डायरेक्ट किया है. रोमांचम में सुबीन शाहिर, अर्जुन अशोकन, साजिन गोपू, सिज सन्नी, अबिन बीनू, अनंतरमन अजय और अफसल पीएच लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी 2007 की सात दोस्तों की असल जिंदगी की घटना पर आधारित है. ये दोस्त बेंगलूरू से थे.

फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर में रहने वाले कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अजीब घटनाक्रम के कारण खौ़फनाक और हास्यजनक परिस्थितियों का सामना करते हैं. फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का मजेदार कॉकटेल देखने को मिला है. रोमांचम का बजट सिर्फ 3 करोड़ रुपये था. दर्शकों ने इस फिल्म के अनूठे कॉन्सेप्ट, मजेदार दृश्यों और ठहाकेदार हंसी को खूब पसंद किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Romancham, Romancham Budget, Romancham Collection, Horror Comedy, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com