विज्ञापन

राजपाल यादव की छोटा डॉन अवतार में वापसी, तान्या मित्तल की बचाई जान, एक्शन देख भूल जाएंगे सलमान-शाहरुख

Rajpal Yadav As Chota Don: राजपाल यादव का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह छोटा डॉन अवतार में दिख रहे हैं. जबकि उन्हें बिग बॉस वाली तान्या मित्तल की जान बचाते देखा जा सकता है. 

राजपाल यादव की छोटा डॉन अवतार में वापसी, तान्या मित्तल की बचाई जान, एक्शन देख भूल जाएंगे सलमान-शाहरुख
राजपाल यादव और तान्या मित्तल का वीडियो
नई दिल्ली:

राजपाल यादव पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे. दरअसल, 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में वह तिहाड़ जेल से हाल ही में जमानत पर रिहा हो गए थे, जिसके बाद वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए. वहीं अब फिल्मी दुनिया में लौट चुके हैं. हाल ही में उनकी अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें वह अपने पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं. लेकिन इसके बाद अब राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें वह छोटे डॉन के अवतार में वापसी करते हुए दिख रहे हैं. खास बात यह है कि वीडियो में बिग बॉस वाली तान्या मित्तल भी नजर आ रही हैं. 

राजपाल यादव बने छोटा डॉन 

बीते दिन अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें राजपाल यादव के अलावा परेश रावल नजर आए. वहीं इसमें पुराना कॉमेडी अवतार देखने को मिल रहा है, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है, जो कि जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म होगी. 

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला 

राजपाल यादव को हाल ही में चेक बाउंस के एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी. कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक की अंतरिम बेल दी. सुनवाई के दौरान राजपाल के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि एक्टर ने 1.5 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया है. साथ ही, उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करने का निर्देश दिया गया. इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है. 

ये भी पढे़ं- धर्मेंद्र की वो फोटो, जिसमें मां के पैर छूते और साड़ी ठीक करते दिखे हीमैन, रेयर तस्वीर में बॉबी देओल भी आएंगे नजर

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Tanya Mittal, Bigg Boss 19, Tanya Mittal Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com