विज्ञापन

Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स की घूसखोर पंडत के नाम पर भड़के लोग, दी बैन की धमकी, बोले- या तो नाम बदलो या कोर्ट में मिलो

Ghooskhor Pandat Controversy: नेटफ्लिक्स ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया तो इंटरनेट पर हंगामा ही मच गया. इस फिल्म के नाम ने पब्लिक को नाराज किया है और नेटफ्लिक्स पर बैन तक की धमकी दे रहे हैं.

Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स की घूसखोर पंडत के नाम पर भड़के लोग, दी बैन की धमकी, बोले- या तो नाम बदलो या कोर्ट में मिलो
Ghooskhor Pandat Controversy: घूसखोर पंडत, फिल्म के नाम पर बवाल
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स ने करीब 15 घंटे पहले मनोज बाजपेयी की एक फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया. फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडेय है. एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है. इस तरह की फिल्मों में मनोज पहले भी इम्प्रेस कर चुके हैं सो इसमें कोई लोचा नहीं. असली लोचा या यूं कहें कि मुसीबत खड़ी हुई फिल्म के नाम पर. इस फिल्म का नाम घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandat) है. फिल्म में मनोज बाजपेयी को एक घूसखोर पुलिसवाले के किरदार में दिखाया गया है और यहीं से फिल्म का नाम घूसखोर पंडत पड़ गया लेकिन ये नाम फिल्म मेकर्स और नेटफ्लिक्स के लिए मुसीबत बन सकता है क्योंकि पहले ही पिछले 15 घंटों में फिल्म के नाम को लेकर हंगामा मच गया है.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन 

इंटरनेट पर इस फिल्म के नाम को लेकर लोग खासे नाराज हैं. एक ने लिखा, फिल्म का टाइटल बदलो नहीं तो इसी हफ्ते कोर्ट में याचिका दायर हो जाएगी. एक ने लिखा, नेटफ्लिक्स तुम्हें शर्म आनी चाहिए. ब्राह्मण और पंडितों को लेकर वैसे ही नफरत है. ऐसे में आपको अपनी फिल्म के लिए यही टाइटल बेहतर लगा. क्या आप दूसरे धर्मों के साथ ये छूट ले सकते हैं. या ये केवल क्लिक्स पाने की एक स्ट्रैटेजी है. एक ने लिखा, अगर किसी और जाति के लिए लिखा होता तो कानून आड़े आ जाता. एक ने कमेंट किया, भ्रष्ट आदमी भ्रष्ट ही होता है चाहे वह किसी भी जाति या समुदाय से हो. एक ने लिखा, पंडत क्यों? क्या सिर्फ घूसखोर काफी नहीं था? एक नेटिजन ने लिखा, नाम बदले नहीं तो बैन के लिए तैयार हो जाओ.

सनी देओल और अक्षय खन्ना की इक्का का टीजर भी हुआ रिलीज

बता दें कि जल्द नेटफ्लिक्स पर आपको खूब सारा कंटेंट देखने को मिलने वाला है. बैक टु बैक कई टीजर रिलीज किए गए. इन्हीं में से एक था सन्नी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का का टीजर. इस फिल्म में सनी देओल वकील के रोल में वापसी कर रहे हैं और उनका सामना हो रहा अक्षय खन्ना से. अक्षय खन्ना और सनी देओल का 29 साल बाद हुआ ये रीयूनियन फैन्स को बहुत एक्साइट कर रहा है वहीं इस घूसखोर पंडत के नाम ने लोगों को नाराज किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com