विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2021

पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग 'काली माई किरिया' रिलीज होते ही छाया, देखें Video

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग 'काली माई किरिया' यूट्यूब पर छा गया है.

पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग 'काली माई किरिया' रिलीज होते ही छाया, देखें Video
पवन सिंह के नए गाने का धमाका
नई दिल्ली:

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हर खास मौके पर नया भोजपुरी सॉन्ग लेकर दर्शकों के बीच आते हैं. अब नवरात्रि के मौके पर भी उनका नया सॉन्ग रिलीज हो चुका है. पवन सिंह के इस गाने का नाम 'काली माई किरिया' है. यह भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ-साथ एक्ट्रेस जिया रॉय ने भी इस म्यूजिक वीडियो में शानदार परफॉर्मेंस किया है. पवन सिंह इस गाने से दर्शकों को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कितना भी मॉर्डन लाइफस्टाइल अपना लो लेकिन अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए.

पवन सिंह (Pawan Singh) का भोजपुरी सॉन्ग 'काली माई किरिया' नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ है. गाने मां अम्मा फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. गाने पर आए व्यूज की बात करें तो 2 दिन में इसे 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे भी पवन सिंह का कोई भी गाना करोड़ों व्यूज लेकर आने के लिए जाना जाता है. इस गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशू सिंह का है. पवन सिंह ने अपनी आवाज देने के साथ-साथ इसमें एक्ट भी किया है.

पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो रिलीज कर सुर्खियों में हैं. वो अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एलबम में एक्टिंग और सिंगिंग कर चुके हैं. वो भोजपुरी फिल्म सिनेमा के सभी हीरो और हीरोइन के साथ काम कर चुके हैं. पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, उन्होने मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एलबम निकला था, जिसका नाम था 'ओढ़नियां वाली से' जो काफी हिट रहा था. 

इस वीडियो को भी देखें: एक्टर विनय आनंद की रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म, बताया अपने करियर के बारे में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh Song, Pawan Singh Latest Song, Bhojpuri Song, Kali Mai Kiriya, Navratri Song, Pawan Singh New Song, Navratri Special Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com