विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2023

नेहा राज के नए गाने 'होली न भावता' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, रितु चौहान के डांस जीता लिया फैंस का दिल

इस होली लोक गीत को नेहा ने अपनी खास शैली में गाया है. जिसमें नवोदित अभिनेत्री रितु चौहान ने परफॉर्म किया है. गाने में रितु चौहान ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का मनमोह लिया है.

नेहा राज के नए गाने 'होली न भावता' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, रितु चौहान के डांस जीता लिया फैंस का दिल
नेहा राज के नए गाने 'होली न भावता' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
नई दिल्ली:

रंग, खाना, स्नैक्स, थंडई, मस्ती, हंसी और बहुत सारी चीजें होली की पहचान हैं. अगर आप होली मनाना चाहते हैं, तो एक बात जो आपको पहले से ध्यान रखने की जरूरत है वह है होली के जश्न के लिए गानों की प्लेलिस्ट. होली का जश्न हो और गाने अच्छे ना हों, तो मजा नहीं आता. अब इसी कमी को दूर करने के लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी रोजाना एक से बढकर एक गाने लेकर आ रही है, जिससे होली का मजा दोगुना हो जाये. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से नया गाना 'होली ना भावता' रिलीज किया गया है जिसे दर्शकों ने हाथोंहाथ उठा लिया है. जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुत ही टेलेंटेड सिंगर जो आज सुपरसिंगर के नाम से मशहूर हो गई है उन्होंने गाया है उनका नाम नेहा राज, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है.

 उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है. इस होली लोक गीत को नेहा ने अपनी खास शैली में गाया है. जिसमें नवोदित अभिनेत्री रितु चौहान ने परफॉर्म किया है. गाने में रितु चौहान ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का मनमोह लिया है. वे गाने में अपने एक्सप्रेशन से बड़ी से बड़ी अभिनेत्री को मात दे रही हैं. उनकी लचकती कमर के एक एक ठुमका दर्शकों के दिलों पर छुरिया चला रहा है. 

गाने में रितु दुखी मन से कहती है कि का कहे बतिया सखियां हो...पियवा का राहा ताके अखियां हो...सन सन बोहे फागुनी बयरिया.... साड़िया हमार उधियावता ...ए रंगवा ना भावता... सजनवा ना आवता...ए होलिया ना भावता...बलमवा ना आवता....
गाने में रंगों से सरबोर बैकग्राउंड डांसरों के साथ रितु ने गज़ब के लटके झटके दिखाए हैं. वे बेहद ही खोल कर डांस करती हुई नजर आ रही है. होली ना भावता को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है. इसके लेखक सुभदायल सोहरा ने लिखे हैं. वही इसका म्यूजिक नीलेश शर्मा ने दिया. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है.कोरियोग्राफर विशाल गया है गाने को एडिट दीपक पंडित और डीआई कॉलरिस्ट रोहित सिंह ने किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi Na Bhawata, Bhojpuri Song Holi Holi Na Bhawata, Neha Raj, Singer Neha Raj, Ritu Chauhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com