विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2020

मोनालिसा ने 'ये मेरा दिल' गाने पर चलाया जादू, लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने किया धमाकेदार डांस- देखें Video

मोनालिसा (Monalisa) का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'ये मेरा दिल' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

मोनालिसा ने 'ये मेरा दिल' गाने पर चलाया जादू, लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने किया धमाकेदार डांस- देखें Video
मोनालिसा (Monalisa) ने 'ये मेरा दिल' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • मोनालिसा ने लाल साड़ी पहन किया धमाकेदार डांस
  • 'ये मेरा दिल' सॉन्ग पर थिरकती दिखीं एक्ट्रेस
  • मोनालिसा का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रह चुकीं मोनालिसा (Monalisa) एक्टिंक के साथ-साथ डांस में भी खूब माहिर हैं. उनके वीडियो देखकर इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है. एक्ट्रेस अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जो खूब वायरल भी होते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो लेकर देखने को मिल रहा है, जिसमें वह डॉन फिल्म के गाने 'ये मेरा दिल' पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मोनालिसा का डांस तो लाजवाब है ही, साथ ही रेड साड़ी में एक्ट्रेस का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. 

मोनालिसा (Monalisa) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो को अबतक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्ट्रेस के इस वीडियो में उनके डांस स्टेप्स और डांस मूव देखने लायक हैं. मोनालिसा के डांस को लेकर उनके फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "ये मेरा दिल प्यार का दीवाना." बता दें कि इससे पहले भी मोनालिसा कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं, जिसमें उनका धमाकेदार डांस और अंदाज देखने लायक होता है.

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी दुनिया के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं.  आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं. इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Dance Video, Monalisa Dance On Ye Mera Dil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com