Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी ने 'पत्तल चलावे के पड़ता' गाने से मचाया धमाल, देखें Video

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'पत्तल चलावे के पड़ता' खूब वायरल हो रहा है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी ने 'पत्तल चलावे के पड़ता' गाने से मचाया धमाल, देखें Video

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का गाना वायरल

नई दिल्ली:

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने नए-नए गानों से फैन्स को एंटरटेन करते हैं. वो जीवन की हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर सॉन्ग बनाते हैं, जो खूब वायरल होते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का फिर से एक नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'पत्तल चलावे के पड़ता' (Pattal Chalawe Ke Parata) हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song) का यह गना खूब पसंद किया जा रहा है.


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'पत्तल चलावे के पड़ता' (Pattal Chalawe Ke Parata) को अभी रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक इसे 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में खेसारी का नया अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. उनका यह सॉन्ग गांव की शादी पर बेस्ड है. यादव राज ने गाने के बोल लिखे हैं, जबकि खेसारी ने सॉन्ग में अपनी आवाज देने के साथ-साथ इसमें परफॉर्म भी किया है

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जल्द ही आम्रपाली दुबे संग फिल्म 'आशिकी' और काजल राघवानी संग 'लिट्टी चोखा' में नजर आएंगे. इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं.